सोमवार, 21 मार्च 2022

एमपी: हवा का चक्रवात, बदला मौसम का मिजाज

एमपी: हवा का चक्रवात, बदला मौसम का मिजाज   

मनोज सिंह ठाकुर    

भोपाल। दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश में हवा का चक्रवात बनने और टफ लाइन गुजरने से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। भोपाल समेत कई जिलों में सुबह कुछ देर बादल छाए रहे। हालांकि, इसका तापमान पर कोई असर नहीं पड़ेगा, न ही बारिश होने के कोई आसार है। नर्मदापुरम (होशंगाबाद), खंडवा, खरगोन और दमोह में लू चलने की संभावना है। रंगपंचमी के दिन भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। जानकारी के अनुसार बात दे मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया, हवा के चक्रवात से मौसम में मामूली परिवर्तन हुआ है, लेकिन इससे बारिश होने के कोई चांस नहीं है। तापमान में हल्की गिरावट होगी। भोपाल में दिन का पारा 39 से 40 डिग्री के आसपास रहेगा। बाकी जिलों में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव होगा। 

नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन और दमोह में लू चलेगी। प्रदेश के नर्मदापुरम में रविवार की रात सबसे गर्म रही। यहां रात का तापमान 23.8 डिग्री पर पहुंच गया। दमोह में पारा 23.4 रहा। वहीं, सीधी, रतलाम और शाजापुर की रातें भाी गर्म रही। उमरिया, खरगोन, सतना, सागर, टीकमगढ़, खंडवा, राजगढ़, रायसेन, मंडला और उज्जैन में 20 डिग्री के पार तापमान रहा। चार बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर में रात का पारा 23.5 डिग्री रहा, जबकि इंदौर में 21.8, राजधानी भोपाल में 20.5 और ग्वालियर में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को खरगोन में दिन का तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नर्मदापुरम में रात के साथ दिन भी गर्म रहा। यहां पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बाकी जिलों में 36 से 40 डिग्री के बीच तापमान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...