गुरुवार, 24 मार्च 2022

'एमसीडी' का चुनाव नहीं करा रहीं भाजपा: संजय

'एमसीडी' का चुनाव नहीं करा रहीं भाजपा: संजय   

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सदस्य संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के डर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का चुनाव नहीं करा रही है। संजय सिंह ने सदन में रेल मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार केजरीवाल के साथ एक मुख्यमंत्री की तरह वर्ताव नहीं कर रही है।
उन्हाेंने आरोप लगाया कि  केजरीवाल ने दिल्ली के बुजुर्गाें को अध्योध्या में रामलला का दर्शन कराने की व्यवस्था की लेकिन मुख्यमंत्री जब रेलवे स्टेशन पर गये तो अधिकारियों का व्यवहार उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि कोरोना के नाम पर सरकार ने बुजुर्गाें को मिलने वाली रियायती टिकटों को समाप्त कर दिया जिसे तत्काल बहाल किये जाने की जरूरत है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...