शनिवार, 12 मार्च 2022

'बिग बाजार' का नियंत्रण, अपने हाथ में लेना शुरू

'बिग बाजार' का नियंत्रण, अपने हाथ में लेना शुरू  

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बीते सप्ताह 'बिग बाजार' का नियंत्रण अपने हाथ में लेना शुरू कर दिया। अब कंपनी ने फ्यूचर ग्रुप के इस सबसे बड़े ब्रांड का नाम बदलने की तैयारी भी कर ली है।

रिलायंस रिटेल उन सभी जगहों पर अब नया रिटेल स्टोर खोलने जा रही है, जहां पहले कभी बिग बाजार हुआ करता था। इस नए स्टोर का नाम स्मार्ट बाजार होगा। रिलायंस रिटेल मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल सेक्टर की कंपनी है। ये रिलायंस ट्रेंड्स, रिलायंस फ्रेश, रिलायंस डिजिटल जैसे रिटेल स्टोर पहले से ऑपरेट करती है।
रिलायंस रिटेल की प्लानिंग 950 जगहों पर अपने खुद के स्टोर खोलने की है। ये सभी लोकेशन कंपनी ने फ्यूचर ग्रुप से अपने नियंत्रण में ली हैं। ईटी की खबर के मुताबिक इनमें से करीब 100 लोकेशन पर कंपनी इसी महीने स्मार्ट बाजार नाम से स्टोर खोल देगी। हालांकि इस बारे में रिलायंस रिटेल और फ्यूचर ग्रुप की ओर से अभी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।
फ्यूचर ग्रुप और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच 24,713 करोड़ रुपये का सौदा हुए साल भर से ज्यादा समय हो चुका है। लेकिन अमेजन के मुकदमों की वजह से सौदा पूरा नहीं हो पाया है। बीते सप्ताह से रिलायंस ने अपना रुख आक्रामक करते हुए फ्यूचर समूह के बिग बाजार का स्टोर अपने हाथ में लेना शुरू कर दिया। रिलायंस ने पहले बिग बाजार के स्टोर्स की लीज को अपने नाम किया, लेकिन फ्यूचर को ऑपरेट करने दिया। अब रिलायंस इस बात पर स्टोर्स का नियंत्रण अपने हाथों में लगे रही है कि फ्यूचर इनका किराया दे पाने में असमर्थ है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...