गुरुवार, 3 मार्च 2022

4 मार्च को चांद से टकरा सकता हैं चीनी रॉकेट, संदेह

4 मार्च को चांद से टकरा सकता हैं चीनी रॉकेट, संदेह  

अखिलेश पांडेय             
वाशिंगटन डीसी/बीजिंग। शुक्रवार (4 मार्च) को एक रॉकेट चांद से टकराने वाला है। करीब 9300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकराने की वजह से चांद की सतह पर इससे करीब 60 फीट का गहरा गड्‌ढा बन सकता है।
दरअसल, अंतरिक्ष में एक रॉकेट का लगभग 3 टन तैर रहा है। यह कचरा चांद की सतह पर गिरने वाला है। बताया जा रहा है कि इस रॉकेट को चीन ने एक दशक पहले अंतरिक्ष में छोड़ा था। 
हालांकि, चीन ने इस रॉकेट के चीनी होने पर संदेह जताया है। यह रॉकेट मौसम पर नजर रखने वाले सैटेलाइट को लेकर गया था। लेकिन दिशा भटककर चांद की ओर मुड़ गया। रॉकेट का कचरा जब चांद से टकराएगा, तब उसकी रफ्तार करीब 9300 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। गणितज्ञ और एक भौतिकशास्त्री बिल ग्रे ने जनवरी में इस रॉकेट के चांद से टकराने के मार्ग का पता लगाया था। इससे पहले 2009 में अमेरिका का लूनर क्रेटर ऑब्जरवेशन एंड सेंसिंग सैटेलाइट चांद के दक्षिणी ध्रुव पर 9000 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से टकराया था। 
इसके टक्कर से निकले गुबार से वैज्ञानिकों को बर्फीले पानी का पता चला था। चांद पर वायुमंडल नहीं होने की वजह से वह उल्कापिंडों और क्षुद्रग्रहों से अपना बचाव नहीं कर पाता है। चांद पर कोई मौसम भी नहीं है, जिसके कारण से उसकी सतह का घिसाव नहीं हो पाता और गड्ढे हमेशा के लिए रह जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प...