रविवार, 6 मार्च 2022

विशेष सम्मान कार्यक्रम, प्रमिला का चयन किया

विशेष सम्मान कार्यक्रम, प्रमिला का चयन किया      

दुष्यंत टीकम       

रायगढ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को दिल्ली के इंटरनेशनल हॉस्टल में विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नेशनल इस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर मुनिरिमा इसके आयोजक है। छत्तीसगढ़ से दो महिलाओं कवर्धा की पिंकी खरे और रायगढ़ की प्रमिला देवांगन का चयन किया गया है।प्रमिला देवांगन किरोड़ीमलनगर प्राथिमक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में एएनएम के पद पर कार्यरत है। कोविड टीकाकरण के दौरान उन्होंने उल्लेखीय कार्य किया था जिसके कारण उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। कोविड वैक्सीनेशन को शत-प्रतिशत प्राप्त करने वाले शुरुआती जिलों में से एक रायगढ़ प्रमिला जैसे वैक्सीनेटर के कारण यह उपलब्धि हासिल कर पाया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रमिला अभी तक 42,000 से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगा चुकी है।

बीते साल जुलाई माह में जिला प्रशासन के कोविड टीकाकरण महाअभियान में अधिक से अधिक लोगों को टीकाकृत करने का लक्ष्य रखा गया था। इस मुहिम में किरोड़ीमलनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रमिला ने बाजी मारी। उन्होंने वैक्सिनेशन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया था। दो बच्चों की परवरिश और मरीजों के तीमारदारी की जवाबदारी प्रमिला बखूबी निभा रही है। एक साथ दोनों अहम कार्यों को संभालने वाली प्रमिला को अब जाकर उसके मेहनत का सम्मान मिला है। अपने दूधमुंहे बच्चों की परवाह न कर 18 घण्टे में रिकार्डतोड़ 568 लोगों का अकेले ही टीकाकरण किया था। यही नहीं सुबह 4 बजे से लेकर रात 10 बजे तक वैक्सिनेशन के साथ साथ वह 17 सब सेंटरों को वैक्सीन भी उपलब्ध करवा रही थी। वह वैक्सीन लगाने के साथ ही कोल्ड चैन हैंडलर भी थी।

महाअभियान में एएनएम प्रमिला के कार्यों ने आम लोगों के अलावा प्रशासन का भी ध्यान आकृष्ट किया था। प्रमिला के इसी मेहनत को राष्ट्रीय स्तर पर शाबाशी मिली है।प्रमिला बताती हैं, “वैक्सीन का प्रबंधन और उसकी देखभाल के अलावा वैक्सीन भी लगाती हूं। स्टाफ की कमी के कारण अपने पीएचसी में वैक्सीनेटर का काम किया। पीएससी किरोड़ीमलनगर में लोगों की तादात ज्यादा है। जब कोविड वैक्सीनेशन चल रहा था तब सेंटर पर दबाव था लेकिन हमने बेहतर प्रदर्शन किया। वैक्सीन की उपलब्धता और साथियों के सहयोग से मैंने अपना काम ईमानदारी से किया। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।कोरोनाकाल हमेशा से लिए बहुत सी नई चीजों को सिखा गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

भारत के मसालों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाएं

भारत के मसालों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाएं  अखिलेश पांडेय  सिंगापुर/हांगकांग। सिंगापुर और हांगकांग में भारत के मसालों की गुणवत्ता को लेकर...