शनिवार, 5 मार्च 2022

3 पदाधिकारियों को 6 साल तक निष्कासित किया

3 पदाधिकारियों को 6 साल तक निष्कासित किया    

पंकज कपूर      

हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में कम ही दिन बाकी हैं। लेकिन उससे पहले कांग्रेस ने पार्टी में बगावत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।कांग्रेस ने तीन पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिन के ऊपर पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने का आरोप लगा है।कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने वालों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। गौरतलब है कि, कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं से मैदान में हैं।

जहां चुनाव प्रचार में हरीश रावत के खिलाफ दुष्प्रचार करने पर कांग्रेस ने तीन पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस के नैनीताल जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के आदेश पर जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस भूपाल सिंह सम्मल, जिला संगठन मंत्री मनोज पौडियाल और न्याय पंचायत क्षेत्र अध्यक्ष भगवान सिंह सम्मल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...