सोमवार, 14 मार्च 2022

8 तक चलेगा संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण

8 तक चलेगा संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण    

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है, जो 8 अप्रैल तक चलेगा। लोकसभा और राज्यसभा की बैठक सामान्य रूप से सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। इस दौरान सदन की 19 बैठक होंगी। पहले चरण के दौरान, कोविड महामारी की तीसरी लहर के कारण, दोनो सदनों ने शिफ्ट में काम किया था। यह फैसला देश में कोविड संक्रमण में कमी को देखते हुए लिया गया है। दोनो सदन अपने चैम्बर और दीर्घाओं का उपयोग जारी रखेंगे। 
इस बार राज्य सभा को कामकाज निपटाने कि लिये 19 घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा। एक महीने के अवकाश के बाद बजट सत्र सत्र के दूसरे चरण में दोफिर शुरू हो रहा है। इस अवधि में विभाग संबद्ध संसदीय स्थायी समितियों विभाग ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की अनुदान मांगों की समीक्षा की जायगी । राज्य सभा के सभापति एम. वैकैया नायडू आज सदन में राज्यसभा की 8 स्थायी समितियों के कामकाज का विवरण देंगे।
बजट सत्र का पहला चरण दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ 31 जनवरी को शुरू हुआ था। केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन आज संसद में केन्द्रशासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर का वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेंगी। बजट पर चर्चा तथा जम्‍मू कश्‍मीर के लिए पूरक मांगों पर चर्चा और मतदान भी लोकसभा के आज के कामकाज में सूचीबद्ध है। इसके अलावा लोकसभा में आज संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश संशोधन विधेयक -2022 प्रस्‍तुत किया जाएगा। केन्‍द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा विधेयक पेश करेंगे। इसके जरिये त्रिपुरा के संदर्भ में अनुसूचित जनजातियों की सूची में कुछ समुदायों को शामिल करने के लिए संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश, 1950 में संशोधन प्रस्‍तावित है। राज्‍यसभा में आज संविधान (अनुसूचित जाति और जनजाति) आदेश संशोधन विधेयक 2022 पेश किया जाना है। सदन में पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के काम‍काज पर भी चर्चा होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...