बुधवार, 30 मार्च 2022

9 दिनों में 8वीं बार बढ़ें पेट्रोल-डीजल के दाम: मार

9 दिनों में 8वीं बार बढ़ें पेट्रोल-डीजल के दाम:मार    

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। अब लगभग हर दिन बढ़ाए जा रहे पेट्रोल और डीजल के दाम, अब लोगों को भारी पड़ने लगे हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान करीब 4 महीने तक पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर थे। तब वाहन सवारों को राहत थी। एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम 9 दिनों में 8वीं बार बढ़ें। बुधवार को पेट्रोल-डीजल पर 80-80 पैसे बढ़ें हैं। 9 दिनों में पेट्रोल 5.60 रुपये महंगा हो गया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 80 पैसे की बढ़त के बाद 101.01 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं और डीजल के दाम में 80 पैसे की बढ़त के बाद 92.27 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं।
वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 85 पैसे बढ़कर 115.88 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं। 
वहीं, 75 पैसे बढ़कर डीजल के दाम 100.10 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं। बता दें कि 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने शुरू हुए हैं। तब से अब तक सिर्फ एक दिन (24 मार्च) छोड़कर हर रोज कीमतों में उछाल आ रहा है। 29 मार्च की बढ़ोतरी को जोड़ लें तो 9 दिनों में पेट्रोल 5 रुपये 60 पैसे महंगा हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...