शुक्रवार, 25 मार्च 2022

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 1,685 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 1,685 नए मामलें    

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,685 नए मामलें सामने आए हैं और 83 लोगों की मौत हो गई। 
जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है ?
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 2 हजार 499 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 21 हजार 530 हो गई है। 
वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 16 हजार 755 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 24 लाख 78 हजार 87 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों   की 182 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। कल 29 लाख 82 हजार 451 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 182 करोड़ 55 लाख 75 हजार 126 डोज़ दी जा चुकी हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा (2,22,62,588) एहतियाती टीके लगाए गए हैं। देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...