बुधवार, 9 मार्च 2022

पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की घोषणा की

पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की घोषणा की   

दुष्यंत टीकम         
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बतौर वित्त मंत्री अपना चौथा बजट पेश करते हुए सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की घोषणा की है। 
इस घोषणा से 2004 के बाद की भर्ती वाले 2.95 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा शासकीय अधिवक्ताओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा सीएम भूपेश बघेल ने की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट में राजीव गाँधी कृषि भूमिहीन न्याय योजना में आगामी वर्ष से 6000 की राशि को 7000 करने की घोषणा की है। इसके अलावा गौठानों को महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...