गुरुवार, 31 मार्च 2022

भारत: टीकाकरण के 184.06 करोड़ डोज लगाए

भारत: टीकाकरण के 184.06 करोड़ डोज लगाए   

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। भारत में अब तक कोरोना के टीकाकरण के 184.06 करोड़ (1,84,06,55,005) डोज़ लगाए जा चुके हैं। इनमें पहली खुराक, दूसरी खुराक और प्रिकॉशन डोज़ भी शामिल है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अथक परिश्रम किया है।
12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के लिए कोविड-19 का टीकाकरण 16 मार्च 2022 को प्रारंभ हुआ था। टीकाकरण प्रारंभ होने से अब तक इस आयु वर्ग के 1.06 करोड़ (1,60,81,696) से अधिक किशोरों को कोविड-19 के टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है।
इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बताया भारत में लगातार कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। वर्तमान में भारत में कुल सक्रिय मामले 14,307 हैं। जो सक्रिय मामलों के 0.03% है। परिणाम स्वरूप भारत में स्वस्थ होने की दर बढ़कर 98.76% हो गई है, वहीं पिछले 24 घंटे में देशभर में 1,225 नए मामले सामने आए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...