बुधवार, 16 मार्च 2022

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया  

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। देश की प्रमुख तेल कंपनियों ने बुधवार, 16 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है। देशभर में बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि देश के अन्य महानगरों के मुकाबले राजधानी दिल्ली में तेल की कीमतें कम हैं। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुए 4 महीने से भी काफी ज्यादा हो चुके हैं। उधर, दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटकर 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी हैं।
कच्चे तेल की कीमतों में हो रही तेजी से गिरावट
oilprice.com से मिली। जानकारी के मुताबिक बुधवार, 16 मार्च को की कीमतें 96.85 डॉलर और  की कीमतें 100.5 डॉलर पर पहुंची हुई हैं। बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही कच्चे तेल की कीमतें 140 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई थीं। हालांकि, अब कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है।
कच्चे तेल से सिर्फ पेट्रोल और डीजल ही नहीं बल्कि 2 हजार से भी ज्यादा चीजें बनाई जाती हैं। जी हां, दो हजार से भी ज्यादा चीजों को बनाने के लिए कच्चे माल के रूप में कच्चे तेल का ही इस्तेमाल होता है।‌ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट होना दुनिया के प्रत्येक आम इंसान के लिए राहत की खबर है।
अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें देखना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...