सोमवार, 21 मार्च 2022

कांग्रेस नेता का राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा

कांग्रेस नेता का राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा

अमित शर्मा          

चंडीगढ़। हाल ही में संपन्न राज्य चुनावों में पंजाब राज्य विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्यसभा की सदस्यता से सोमवार को इस्तीफा दे दिया। इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) के दो बार के विधायक कुलतार सिंह संधवां को सोमवार को सर्वसम्मति से 16वीं पंजाब विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को सदन में संधवां के नाम का प्रस्ताव रखा था। मान ने संधवां को विधानसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई भी दी। उन्होंने अध्यक्ष से सदन की कार्यवाही के सीधे प्रसारण की अनुमति देने का आग्रह भी किया।

संधवां  ने पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अजयपाल सिंह संधू को 21,130 मतों के अंतर से हराकर कोटकपुरा विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। वह पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह के पोते हैं। संधवां ने पूर्व अध्यक्ष राणा के. पी. सिंह की जगह ली है। संधवां आप की किसान शाखा के अध्यक्ष हैं और खेती से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...