मंगलवार, 22 मार्च 2022

उत्तराखंड: पुष्कर को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुना

उत्तराखंड: पुष्कर को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुना   

पंकज कपूर     
देहरादून। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धामी के नाम का ऐलान किया। इसके बाद धामी पार्टी के वरिष्ठ विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे। जहां उन्होंने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया।
 प्रदेश के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी बुधवार को शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने मंगलवार को बताया कि कल ढ़ाई बजे बजे धामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री और अनेक केंद्रीय नेता उपस्थित रहेंगे।
देहरादून के परेड ग्राउंड में कल दोपहर 2.30 बजे पुष्कर सिंह धामी 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...