गुरुवार, 3 मार्च 2022

पुतिन को मारने के लिए 10 लाख डॉलर का इनाम

पुतिन को मारने के लिए 10 लाख डॉलर का इनाम  

सुनील श्रीवास्तव         

मास्को/कीव। यूक्रेन के ऊपर रूस की ओर से किए गए हमले को लेकर आठवें दिन रूसी कारोबारी की ओर से अपने ही देश के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गिरफ्तार करने या मारने के लिए 10 लाख डॉलर का इनाम रखा गया है। कारोबारी ने यह खुला ऑफर मिलिट्री अधिकारियों को दिया है। बृहस्पतिवार को कारोबारी एवं पूर्व बैंकर एलेक्स कोन्याखिन की ओर से सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के माध्यम से रूसी सेना के यूक्रेन पर आक्रमण से गुस्साकर राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन को गिरफ्तार या मारने के लिए 10 लाख डॉलर देने की यह घोषणा की गई है। 

रूसी कारोबारी मौजूदा समय में अमेरिका में है। पश्चिमी देशों की सरकारों एवं कंपनियों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आर्थिक रूप से दंडित करने की मांग करके रूसी आक्रमण का जवाब दिया है। अब रूसी कारोबारी की ओर से राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन को गिरफ्तार या मारने के लिए 10 लाख डॉलर देने का यह प्रस्ताव इस विरोध को और अधिक तेज करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...