गुरुवार, 3 मार्च 2022

यूपी: 10 जिलें, 57 सीट, 54.12 प्रतिशत मतदान

यूपी: 10 जिलें, 57 सीट, 54.12 प्रतिशत मतदान     

संदीप मिश्र      
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए छठे चरण में प्रदेश के 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर 3 मार्च यानी गुरुवार को मतदान हुआ हैं। इस बीच रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने पूर्वांचल में जारी मतदान को लेकर वोटर्स से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। जयंत ने बिना नाम लिए बीजेपी का घेराव करते हुए कहा कि इतनी वोट डालो के किसान विरोधियों के छक्के छूट जाएं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का छठा दौर आज खत्म हो गया। चुनाव आयोग के मुताबिक प्रदेश के 10 जिलों की 57 सीटों पर गुरुवार को औसतन 54.12 प्रतिशत मतदान हुआ। अब प्रदेश में मतदान का सिर्फ सातवां और आखिरी दौर बचा है, जो 7 मार्च को होगा।
जिन 10 जिलों में चुनाव हुआ है। उनमें गोरखपुर के अलावा अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया और बलिया शामिल हैं। कुल 676 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर से, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह (बांसी), बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी (इटवा), पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (फाजिलनगर) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (तमकुही राज) से चुनाव मैदान में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...