शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022

धर्म निभाएंगे, सिंबल से चुनाव होगें या नहीं: चौटाला

धर्म निभाएंगे, सिंबल से चुनाव होगें या नहीं: चौटाला 

राणा ओबरॉय      
चंडीगढ़। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि जजपा-भाजपा पहले भी निकाय चुनाव साथ लड़े थे और अब आगे भी साथ ही लड़ेंगे। जजपा निकाय चुनाव अपने सिंबल पर लड़ेगी या नहीं, इसको लेकर कमेटी का गठन किया गया है। वे गठबंधन का धर्म निभाएंगे। दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
अधिकारियों तथा विधायकों के साथ मीटिंग कर जिले में चल रहे विकास कार्यों पर भी बात की। निकाय चुनावों पर उन्होंने कहा कि पहले भी गठबंधन सरकार ने सात निकाय पर चुनाव लड़ा था, जिसमें तीन पर जजपा व चार पर भाजपा के चेयरमैन उम्मीदवार थे। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर जजपा ने कल एक मीटिंग की है। जिसमें डिस्ट्रिक्ट प्रधान से चर्चा कर एक कौर कमेटी का गठन किया गया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, डॉ. केसी बांगड तथा राजेंद्र लितानी मिलकर भाजपा के अध्यक्ष तथा चुनाव कौर कमेटी से चर्चा करेंगे। 
जिसके बाद गठबंधन सरकार निर्णय लेगी कि चुनाव सिंबल पर लड़ना है या नहीं ? क्योंकि पिछली बार भी दोनों पार्टियों के बीच यह निर्णय लिया गया था कि कार्पोरेशन और कमेटियों में चुनाव सिंबल पर लडा जाएगा। दोनों कमेटियों की बातचीत के बाद जो भी निर्णय आएगा, वो माना जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...