शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022

कौशाम्बी: कांग्रेस प्रत्याशी ने मंझनपुर में भ्रमण किया

कौशाम्बी: कांग्रेस प्रत्याशी ने मंझनपुर में भ्रमण किया    

गणेश साहू       
कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी अरुण विद्यार्थी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ मंझनपुर नगर में भ्रमण किया एवं कांग्रेस की स्टार प्रचारक पंखुड़ी पाठक ने भी मतदाताओं से मुलाकात कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। 
मतदाताओं से कांग्रेस की नीतियों को बताया एवं कांग्रेस द्वारा घोषणा-पत्र को मतदाताओं को दिया। सैकड़ों समर्थकों के साथ शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी अरुण विद्यार्थी ने मंझनपुर चौराहा नेहरू नगर नेता नगर चकरनगर चमनगंज सहित विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण किया। इस दौरान तमाम कांग्रेस नेता युवा कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...