शनिवार, 19 फ़रवरी 2022

समुद्र में तैरते शख्स को व्हाइट शार्क ने जिंदा निगला

समुद्र में तैरते शख्स को व्हाइट शार्क ने जिंदा निगला    

अखिलेश पांडेय       
सिडनी। यह हादसा सिडनी के एक बीच पर हुआ।स्थानीय मीडिया ने बताया कि 1963 के बाद यह शार्क का पहला घातक हमला था। वही, सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएं। वीडियो में एक शख्स समुद्र में तैरता दिखाई देता है। इस दौरान एक व्हाइट शार्क आती है और शख्स पर अचानक हमला कर देती है। इसके बाद शार्क उस शख्स को जिंदा निगल जाती है। 
इस दौरान उसका दोस्त कैमरे में वीडियो रिकॉर्ड करता रह जाता है। वीडियो में आप इस खौफनाक मंजर को देख सकते हैं। देखा जा सकता है कि एक शख्स जोर-जोर से चीख रहा है और कह रहा है कि शार्क ने एक आदमी को जिंदा खा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दिल दहला देने वाली घटना ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित लिटिल बे बीच की है। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों की रूह कांप गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...