बुधवार, 23 फ़रवरी 2022

12 वर्षीय युवक ने नाबालिक लड़की से दुष्कर्म किया

12 वर्षीय युवक ने नाबालिक लड़की से दुष्कर्म किया   

हरिओम उपाध्याय       

बदायूं। यूपी के जनपद बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग 9 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक भी महज 12 साल का ही बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

दरअसल, पीड़िता की मां के अनुसार आरोपी युवक ने जंगल मे घटना को अंजाम दिया। जब तक गांव वालों की इसकी सूचना मिली और गांव वाले मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने लड़की को मेडीकल परीक्षण कर लिया है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...