शनिवार, 19 फ़रवरी 2022

गला घोंटकर हत्या, पानी की टंकी में मिला शव

गला घोंटकर हत्या, पानी की टंकी में मिला शव      

दुष्यंत टीकम      

रायपुर। तिल्दा इलाके में एक महिला की गला घोंटकर हत्या के बाद शव को सूने में फेंक दिया। वारदात के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश ले रही है। तिल्दा पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी। सुबह कुंती बाई साहू उम्र 50 वर्ष का शव पानी टंकी में मिला था। मृतका खपरीकला गांव की रहने वाली थी। महिला राइस मिल में हमाली का काम करती थी। हत्या के बाद गले में ही गमछा छोड़कर हत्यारे निकले हैं।

पुलिस के मुताबिक- 50 से 55 वर्षीय खपरी कला निवासी कुंती बाई साहू नाम की महिला का शव सिनोधा गांव के नर्सरी की पानी टंकी में मिला है। मृतिका सुरेश राइस मिल में काम करती थी। वह अकेले रहती थी। जिस जगह इसका शव मिला है उसी इलाके से वह आना जाना करती थी। मृतिका कुंती का पीएम कराया गया है। उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रहे हैं। इस मामले में अभी कोई क्लू नहीं मिल पाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...