गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022

सर्फ-साबुन के दाम में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी की

सर्फ-साबुन के दाम में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी की   

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। देश में कई साल के अंतराल के बाद एक बार फिर से महंगाई लोगों को सता रही है। खुदरा महंगाई जनवरी में 7 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई और रिजर्व बैंक के लक्ष्य के दायरे से बाहर निकल गई। थोक महंगाई कई महीने से 10 फीसदी से ज्यादा है। इस बीच सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनियों में से एक हिंदुस्तान यूनिलीवर ने इस साल दूसरी बार साबुन और सर्फ की कीमतें बढ़ा दी है। इसके बाद अन्य कंपनियां भी अपने सर्फ-साबुन के दाम बढ़ा सकती हैं। हिंदुस्तान यूनिलीवर ने इस महीने सर्फ और साबुन के दाम में 3 से 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। कंपनी जनवरी में भी सर्फ-साबुन के दाम बढ़ा चुकी है। हिंदुस्तान यूनिलीवर लक्स, रेक्सोना, पॉन्ड्स, सर्फ एक्सल, विम बार जैसे लोकप्रिय उत्पाद बेचती है, जिनका इस्तेमाल घर-घर में किया जाता है। 
इस महीने लक्स, रेक्सोना, पॉन्ड्स और सर्फ एक्सल के दाम बढ़ाए गए हैं। एक्सीक्यूटिव डाइरेक्टर अवनीश रॉय ने कहा, हमारे चैनल चेक से पता चलता है कि सर्फ एक्सल ईजी वॉश, सर्फ एक्सल क्विक वॉश, विम बार एंड लिक्विड, लक्स, रेक्सोना, पॉन्ड्स पावडर समेत कई उत्पादों के दाम बढ़ा चुकी है। कंपनी ने पिछले महीने व्हील डिटर्जेंट, पीयर्स साबुन और सर्फ एक्सल के दाम बढ़ाए थे। सर्फ एक्सल के दाम इस बार भी बढ़ाए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...