शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022

रूसी सैन्य अभियान के खिलाफ विरोध, 20 गिरफ्तार

रूसी सैन्य अभियान के खिलाफ विरोध, 20 गिरफ्तार   

अखिलेश पांडेय    

मास्को। दक्षिणी रूस के नोवोसिबिर्स्क शहर में कानून प्रवर्तन सैनिकों ने यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान के खिलाफ विरोध कर रहे 20 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। क्षेत्रीय सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान में बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसी ने गुरुवार को एक ‘संगठित सार्वजनिक कार्यक्रम’ के दौरान 20 प्रतिभागियों को हिरासत में लिया है और साथ ही उन सभी को चेतावनी भी दी।

बयान में बताया, इन कार्यों में भाग लेने वाले लोग समाज में अशांति फैलाते हैं और ऐसे समय में अस्वीकार्य है। इसमें शामिल होने वालों को मौजूदा कानून के अनुसार दंडित किया जाएगा। यूक्रेन में सैन्य अभियान के खिलाफ गुरुवार को रूस के बड़े शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...