शनिवार, 19 फ़रवरी 2022

इंजीनियर ने गूगल में 232 कमियां निकाली, इनाम

इंजीनियर ने गूगल में 232 कमियां निकाली, इनाम   

मनोज सिंह ठाकुर           

इंदौर। इंदौर का रहने वाला एक इंजीनियर लड़का इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। ऐसा इसलिए क्योंकि, इस इंजीनियर ने गूगल जैसे सर्च इंजन में 232 कमियां निकाली हैं। गूगल ने उसको इस काम के लिए 65 करोड़ रुपये का मोटा इनाम दिया है। अमन पांडे इंदौर के रहने वाले हैं। उन्होंने एनआईटी भोपाल से बीटेक में ग्रेजुएशन की थी। इसी के साथ वे मोबाइल ऐप डेवलपमेंट, जावा और प्रोडक्ट को डेवलप करने में एक्सपर्ट हैं। भारत के इस लड़के ने गूगल के एंड्रॉयड में 232 खामियां निकाली हैं।

ये कोई छोटी-मोटी बात नहीं है, गूगल हमेशा से अपनी सिक्योरिटी और तकनीकी सूविधाओं के लिए जाना जाता है। ऐसे में भारत के इस लड़के ने गूगल में 232 कमियां निकल कर मानों की गूगल को अपनी तरफ से फेल कर दिया है। अमन पांडे साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर और बी बॉक्स में बग्समिरोर के फाउंडर और सीईओ हैं। अमन 2019 से गूगल की कमियों को खोज रहे हैं और गूगल को रिपोर्ट भी कर रहे हैं।बता दें की वह अब तक 280 से ज्यादा गूगल की वैलिड कमियों को ढूंढ चुके हैं। गूगल ने अमन पांडे को पिछले साल यानी 2021 में अपने वल्नेरेबिलिटी रिवॉर्ड प्रोग्राम में टॉप रिसर्चर घोषित करके 65 करोड़ रुपये का मोटा इनाम दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...