बुधवार, 23 फ़रवरी 2022

29 अंक टूटकर 17,063 पर बंद हुआ सेंसेक्स: मुंबई

29 अंक टूटकर 17,063 पर बंद हुआ सेंसेक्स: मुंबई    

कविता गर्ग      

मुंबई। शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बुधवार को लगातार छठे सत्र में भी जारी रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 68 पॉइंट्स गिर कर 57,232 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 29 अंक टूटकर 17,063 पर बंद हुआ। हालांकि, सुबह में बाजार 400 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। आखिरी घंटे में बिकवाली की वजह से सेंसेक्स 550 अंक के करीब लुढ़का। निचले स्तरों पर हल्की खरीदारी देखने को मिली हालांकि वो भी सेंसेक्स और निफ्टी को पिछले बंद स्तरों से ऊपर लाने में सफल नहीं रही और बाजार सीमित ही सही लेकिन गिरावट के साथ ही बंद हुआ।

सेंसेक्स और निफ्टी में आज गिरावट दिग्गज शेयरों में आई बिकवाली की वजह से देखने को मिली है। टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के स्टॉक आज आधा प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए हैं, जिसकी वजह से बीएसई पर बढ़ने वाले शेयरों की संख्या गिरने वाले शेयरों से काफी अधिक होने के बावजूद प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ ही बंद हुए हैं। बीएसई पर ट्रेड होने वाले 3460 शेयरों में से 2192 शेयर फायदे में रहे हैं। छोटे और मझौले सेक्टर के शेयरों में आज अच्छी बढ़त देखने को मिली। निफ्टी 50 में गिरावट के मुकाबले निफ्टी स्मॉलकैप 100 में एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही है, मिडकैप 50 और स्मॉलकैप 50 इंडेक्स भी आज फायदे में रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...