बुधवार, 9 फ़रवरी 2022

उड़ते फ्लाइट में महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उड़ते फ्लाइट में महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार  


अखिलेश पांंडेय      

लंदन। ट्रेन, बस या कार में दुष्कर्म की बहुत-सी वारदात सामने आयी होगी। लेकिन, लंदन में एक महिला से उड़ते फ्लाइट में दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने उस वक्त इस वारदात को अंजाम दिया। जब पीड़िता फ्लाइट के फर्स्ट क्लास कैबिन में बैठी हुई थी। फ्लाइट के लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ओवर नाइट की फ्लाइट की इस फर्स्ट क्लास में सफर करने वाली ब्रिटिश महिला ने बताया कि जब रात के वक्त सारे यात्री सो रहे थे तब शख्स ने उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता ने इस वारदात के बारें में यूनाइटेड एयरलाइंस के केबिन क्रू को इस बारे में बताया। जिन्होंने हीथ्रो एयरपोर्ट को सूचित किया और फ्लाइट के लैंड करते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने फ्लाइट के लग्जरी केबिन फिंगर प्रिंट समेत सारे सबूत इकठ्ठा किए हैं। वहीं, कुछ पैसेंजर्स का कहना है कि फर्स्ट क्लास केबिन में दो लोग थे और शुरुआत में दोनों अजनबी लग रहे थे। लेकिन बाद में उन्हें एक साथ केबिन के लाउन्ज में स्थित बार में देखा गया। आरोप लगाने वाली महिला की उम्र 40 साल बताई जा रही है।अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला की बात में कितनी सच्चाई है। पुलिस को समझ में नहीं आ रहा है कि फ्लाइट के फर्स्ट क्लास कैबिन में कोई ऐसी वारदात को कैसे अंजाम दे सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...