शनिवार, 5 फ़रवरी 2022

विधि-विधान के साथ सरस्वती का पूजन संपन्न किया

विधि-विधान के साथ सरस्वती का पूजन संपन्न किया 
गोपीचंद        
बागपत। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर श्री हरि संकीर्तन मण्डल बड़ौत और गायत्री परिवार बड़ौत के संयुक्त तत्वावधान में कल्याण भारती सेवा संस्थान के कार्यालय आजाद नगर निकट गली नं. 5 बड़ौत पर एक लोक कल्याण यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें माता सरस्वती का पूजन पूर्ण श्रद्धा व विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया। 
पूजन के उपरांत कल्याण भारती सेवा संस्थान के प्रबन्ध निदेशक गोपी चन्द सैनी द्वारा सवा लाख गायत्री जाप के अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। जिसमे संस्थान के सभी सम्मानित पदाधिकारियों व सदस्यगण सहभागी रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...