सोमवार, 7 फ़रवरी 2022

अप्रेंटिस के पदों पर निकालीं वैकेंसी, आवेदन जारी

अप्रेंटिस के पदों पर निकालीं वैकेंसी, आवेदन जारी     

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गैनाइजेशन) ने अप्रेंटिस के पदों पर योग्य उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी निकाली है। इन रिक्त पदों की संख्या 150 तक हैं। इच्छुक उम्मीदवार पदों पर काम करने के लिए आज यानी 7 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।आइये पढ़ते हैं कि भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए क्या-क्या जरूरी अर्हताओं का होना आवश्यक है। आयु सीमा और स्टाइपेंड सहित कई अन्य मुख्य बिंदुओं को भी समझते हैं। सबसे पहले उम्मीदवार यह समझ लें कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन होता क्या है। दरअसर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन कार्य करता है। 

डीआरडीओ अत्याधुनिक और महत्त्वपूर्ण रक्षा प्रौद्योगिकियों एवं प्रणालियों में आत्मनिर्भरता की स्थिति हासिल करने के लिये भारत को सशक्त बनाने की दृष्टि से कार्य करता है। तथा तीनों सेवाओं द्वारा निर्धारित आवश्यकताओं के अनुसार हमारे सशस्त्र बलों को अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों और उपकरणों से लैस करता है। इसमें अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए कुछ। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की आयु 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए। 

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के 150 रिक्त पदों में भर्ती के लिए चयनित कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड के तौर पर 8,000 से 9,000 रुपये प्रति माह दिया जायेगा। सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यही है कि आखिर इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कैसे किया जाए। दरअसल भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि यह आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...