गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022

एक ऐसी रहस्यमयी झील, जिसका पानी पीने से मौंत

एक ऐसी रहस्यमयी झील, जिसका पानी पीने से मौंत    

सरस्वती उपाध्याय          

ये दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। दुनिया में हजारों की तादाद में झीलें मौजूद हैं। लेकिन इनमें से कुछ ऐसी हैं। जिनके रहस्य के बारे में आज तक इंसान नहीं जान पाया है। यह रहस्यमयी झील दक्षिण अफ्रीका के लिंपोपो राज्य में है। इसे लोग फुन्दूजी झील के नाम से जानते हैं। यह झील देखने में तो काफी सुंदर है और इसका पानी भी काफी साफ है। लेकिन जो इसका पानी एक बार पी ले। कहते हैं कि इसके बाद फिर मौत उसे अपने आगोश में ले लेती है।

बताया जाता है कि इस झील का निर्माण प्राचीन काल में भूस्खलन के कारण हुआ था, जिसने मुटाली नदी के प्रवाह को रोक दिया था। वहीं, अब तक यह एक रहस्य बना हुआ है कि ऐसा क्या है कि इसके पानी को पीने से मौत हो जाती है। झील के बारे में एक स्थानीय कहानी भी है। इसके मुताबिक, प्राचीन काल में इस जगह पर एक कोढ़ी व्यक्ति लंबा सफर करके आया था। उसके जब स्थानीय लोगों से खाना और रहने के लिए जगह मांगी, तो उसे यह नहीं दिया गया। इसके बाद उस कोढ़ी ने लोगों को श्राप दिया और झील में जाकर गायब हो गया।

कहा जाता है कि झील के अंदर से डूबे हुए लोगों के रोने और ड्रम बजने की आवाज आती रहती हैं। स्थानीय लोग यह भी कहते हैं कि इस झील की रक्षा पहाड़ों पर विशालकाय अजगर करता है। यह अजगर स्थानीय लोग को नुकसान न पहुंचाए, इसलिए उसे प्रसन्न करने के लिए हर साल यहां के लोग नृत्य उत्सव का आयोजन करतें हैं। इसमें कुंवारी लड़कियां डांस करती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...