राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक किया     

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट रविवार को हैक किया गया। हैकर्स ने रविवार को उनका अकाउंट हैक करते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में लिखा था, ‘सॉरी मेरा, अकाउंट हैक हो गया। यहां रूस को दान करने के लिए क्योंकि उन्हें मदद की जरूरत है’। हैकर्स ने बाद में प्रोफाइल का नाम बदलकर 'आईसीजी ओडबल्यूूूएनएस इंडिया' भी कर दिया। हालांकि अब ट्वीट डिलीट कर दिया गया है।

हालांकि अब उनका ट्विटर अकाउंट बहाल हो गया है। जेपी नड्डा की ओर से कहा गया है कि हम सही कारण का पता लगाने के लिए ट्विटर से बात कर रहे हैं। इससे पहले जेपी नड्डा की ओर से यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर ट्वीट किया गया था।