गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022

तीसरे चरण का मतदान, मैदान में उतरेंगे मुलायम

तीसरे चरण का मतदान, मैदान में उतरेंगे मुलायम       

संदीप मिश्र       

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दो चरणों का चुनाव हो चुका है और अब तीसरे चरण का मतदान होने जा रहा है। मगर इससे पहले चुनावी संग्राम और तेज हो गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू हुआ, यह सियासी संग्राम अब पूर्वांचल की ओर बढ़ चला है। पूर्वांचल में आजमगढ़ की करहल विधानसभा सीट जहां से इस बार अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। बेहद ही हॉट सीट बन चुकी है। इसे लेकर अब खबर ये है कि बेटे की जीत सुनिश्चित करने के लिए समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया एवं वर्तमान में संरक्षक मुलायम सिंह यादव इस चुनाव में पहली बार मैदान में उतरेंगे।

सपा संरक्षक और मैनपुरी से सांसद मुलायम सिंह यादव इस चुनाव में पहली बार चुनावी रैली में नजर आएंगे। मुलायम सिंह यादव आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चुनाव क्षेत्र करहल में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली में अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। इसके पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज ही फिरोजाबाद और मैनपुरी में भी अलग- अलग जगह आठ चुनावी रैलियां करेंगे। दोपहर बाद वो अपने चुनाव क्षेत्र करहल में भी पिता मुलायम सिंह यादव के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प...