बुधवार, 16 फ़रवरी 2022

69 साल की उम्र में 'मशहूर सिंगर' बप्पी का निधन

69 साल की उम्र में 'मशहूर सिंगर' बप्पी का निधन      

कविता गर्ग        
मुंबई। 69 साल की उम्र में देश के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर बप्पी लाहिड़ी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर के बाद से फैन्स बुरी तरह से टूट गए हैं। वहीं, सिने जगत को भी गहरा सदमा लगा है। क्योंकि एक महीने के अंदर इंडस्ट्री ने दो महान हस्तियों को खो दिया। इससे पहले लिजेंड्री सिंगर भारत रत्न ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर का निधन हुआ था।  बता दें कि बप्पी दा जुदा अंदाज में अपनी लाइफ जीना पसंद करते थे, जो उनके फैन्स को काफी पसंद आता था। लेकिन उनके जाने के बाद से उनके चाहने वालों को गहरा धक्का लगा है। 
देश-दुनिया में मौजूद बप्पी दा के तमाम फैन्स लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें अपने-अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि बप्पी लाहिड़ी ने मंगलवार रात करीब 11 बजे मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले साल वे कोविड पॉजिटिव पाए गए थे, लेकिन कुछ ही दिन बाद रिकवर भी हो गए थे। लेकिन बीते दो महीने से उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी। बप्पी के निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई उन्हें याद कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग बप्पी को अपने-अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...