शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022

यूएसए: ट्रांसजेंडर पुरुष बेनेट ने बच्चे को जन्म दिया

यूएसए: ट्रांसजेंडर पुरुष बेनेट ने बच्चे को जन्म दिया   

अखिलेश पांडेय     

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के लॉस एंजिल्स के रहने वाले ट्रांसजेंडर पुरुष बेनेट कास्पर विलियम्स की इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। सुनने में ये भले ही थोड़ा अजीब लगे, लेकिन ये पूरी तरह से सच है। अब उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बच्चे को जन्म देने का पूरा किस्सा बताया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेनेट (पहले महिला थीं), किशोर अवस्था तक तो नार्मल रहे, लेकिन जब वो करीब 20 साल के हुए तो उनके शरीर में काफी बदलाव शुरू हो गया। इसके बाद वो डॉक्टरों से मिले, जिस पर पता चला कि वो ट्रांसजेंडर हैं। इससे बेनेट परेशान और दुखी नहीं हुए, बल्कि अपने लिए एक पार्टनर की तलाश शुरू कर दी। 2017 में उनकी मुलाकात मलिक से हुई। कुछ दिनों में दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और उन्होंने 2019 में शादी कर ली।

आम लोगों की तरह वो भी अपने परिवार को बढ़ाना चाहते थे, जिस वजह से उन्होंने बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। बेनेट ने खुद की टेस्टोस्टेरोन हार्मोन थेरेपी करवाई। इससे ओवरी कार्य करने में सक्षम हो जाती है। डॉक्टरों के मुताबिक ओवरी शरीर का वही अंग है, जहां पर औरत को मां बना सकने वाले अंडे बनते हैं। अंडे वही, जो स्पर्म (शुक्राणु) के साथ मिलकर बच्चा बना सकते हैं। जब उन्होंने बच्चे को जन्म देने का फैसला किया तो उन्होंने इस थेरेपी को रोक दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...