गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022

180 किलो के बारबेल के नीचे दबीं महिला, मौंत

180 किलो के बारबेल के नीचे दबीं महिला, मौंत   

अखिलेश पांडेय       

मैक्सिको सिटी। जिम में वर्कआउट करते समय बेहद सावधानी बरतनी चाहिए, नहीं तो जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है। एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। महिला जिम में हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, मैक्सिको में रहने वाली एक महिला जिम में वर्कआउट करने गई थी। महिला यहां जोश-जोश में ज्यादा वजन उठाने लगी, जिसके चलते दर्दनाक हादसा हो गया। 180 किलो के वजनदार बारबेल के नीचे दबकर उसने दम तोड़ दिया। ये हादसा उसकी बेटी के सामने हुआ। फिलहाल, महिला के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन ये जरूर बताया गया कि महिला की उम्र 35 से 40 के बीच में थी। 

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला अपनी बेटी के साथ फिटनेस सेंटर यानी जिम गई थी। जिम में उसने 180 किलो वजन उठाने का प्रयास किया, लेकिन अगले ही पल वो नीचे गिर पड़ी। जैसे ही महिला नीचे गिरी 180 किलो का बारबेल सीधे उसकी गर्दन पर आ गिरा। जिससे उसकी गर्दन दब गई। इसके चंद सेकेंड बाद महिला ने दम तोड़ दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...