शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022

15 वर्षीय शासन में जनता को कुछ नहीं मिला: चिराग

15 वर्षीय शासन में जनता को कुछ नहीं मिला: चिराग   

अविनाश श्रीवास्तव        

पटना। लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान एक बार फिर बेगूसराय में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 15 साल के शासन में बिहार की जनता को कुछ नहीं मिल पाया। पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिर्फ ठगने का काम किया। ना ठीक से शराबबंदी हो पाई और ना ही इनका लॉ एंड ऑर्डर सही है। शिक्षक अभ्यर्थी सड़क पर अपने अधिकार के लिए उतरे हैं तो उन्हें पुलिस के डंडे खाने पद रहे हैं। जिसका शिकार मैं खुद भी हुआ था। दलितों के साथ सरकार कहीं से खड़ी नहीं दिख रही है।

चिराग ने पंजाब के सीएम द्वारा बिहारियों को भगाने के बयान पर सारा ठीकरा सीएम नीतीश पर फोड़ा और कहा कि क्यों नहीं बिहार में अभी तक अच्छे-अच्छे उद्योग लगे। क्यों बिहारी रोजगार के लिए बिहार से पलायन कर रहे हैं। इसका नतीजा है कि आज पंजाब के सीएम बिहारियों को खरी-खोटी सुना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मोदी के हनुमान मामले पर उन्होंने कहा कि भाजपा तो बेचारी है। उससे कोई राय नहीं ली जा रही है। 

उन्होंने कहा कि सीएम खुद बिहार में तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं और फिर जनता ने उन्हें जनादेश भी नहीं दिया। अगर दिया होता तो तीसरे नंबर की पार्टी नहीं होती। चिराग ने स्पष्ट लहजे में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमारे दिल में बसते हैं। इसलिए कोई हमें हनुमान भी बोलता है पर हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। आने वाले दिनों में बिहार की जनता वोट की ताकत से इन्हें इनकी औकात दिखाएगी, तब इन्हें पता चलेगा की असली जनादेश किसको कहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...