मंगलवार, 25 जनवरी 2022

67 साल तक नहीं नहाया शख्स, कोई बीमारी नहीं

67 साल तक नहीं नहाया शख्स, कोई बीमारी नहीं   
अखिलेश पांडेय    
तेहरान। सर्दी के मौसम में कई लोग ठंड के मारे नहाने से कतराते हैं। वही, कुछ लोग रोज नहाने में विश्वास रखते हैं। लेकिन इस दुनिया में एक ऐसा शख्स भी है। जो पिछले 67 साल से नहीं नहाया। लोग इस शख्स को दुनिया का सबसे गंदा और घिनौना आदमी कहते हैं, लेकिन उसकी अपनी पसंद है। दुनिया के इस सबसे गंदे आदमी का नाम अमौऊ जैल है। जो अब 87 साल का हो चुका है। अमौऊ जैल ईरान के डेजघाह गांव का रहने वाला है।
यह शख्स आज से करीब 67 साल पहले यानि 20 साल की उम्र में आखिरी बार नहाया था। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि पिछले 67 साल से नहीं नहाने के बावजूद अमौऊ जैल एकदम स्वस्थ है। डॉक्टरों ने अमौऊ जैल के कई टेस्ट किए। लेकिन हर बार वो स्वस्थ मिला और कोई भी बीमारी नहीं। अपने नहीं नहाने की वजह को लेकर अमौऊ जैल का कहना है कि नहाना उसके लिए अशुभ होता है क्योंकि ऐसा करने पर वो मर जाएगा। 
खबर है कि अमौऊ जैल सिर्फ नहाने के मामले में ही गंदा नहीं बल्कि वो खाने के मामले में भी गंदा है। वो सड़क पर मरे पड़े जानवरों को खाता है। इसके अलावा वो नाली का पानी भी पीता। अमौऊ जैल को साही खाना बहुत पसंद है। अमौऊ जैल के लाइफस्टाइल की वजह से उसका कोई दोस्त नहीं है। क्योंकि उससें इतनी बदबू आती है कि कोई उसके पास नहीं आना चाहता। हालांकि, अपनी इस अनोखी खूबी की वजह से अमौऊ जैल वैज्ञानिकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

अमेरिका: मकान का एक हिस्सा ढहने से 3 की मौंत   
सुनील श्रीवास्तव    
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के बाल्टीमोर में एक मकान में आग लगने के बाद उसका एक हिस्सा ढहने से तीन दमकल कर्मियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। बाल्टीमोर दमकल सेवा ने ट्वीट किया कि सोमवार को आग बुझाने के काम में जुटे दमकल कर्मी तीन मंजिला मकान में फंस गए थे। 
दमकल कर्मियों को खोजने के लिए कर्मचारियों ने मलबे के ढेर को हटाया। दमकल सेवा के प्रमुख नाइल्स आर फोर्ड ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि घायल जॉन मेकमास्टर को अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार दोपहर को उनकी हालत गंभीर हो गई थी। ‘मैरीलैंड शॉक ट्रॉमा’ के डॉ. थॉमस स्केलिया ने बताया कि मेकमास्टर जीवन रक्षा प्रणाली पर हैं।
उन्होंने कहा कि उम्मीद करते हैं कि वह ठीक हो जाएंगे। अभी कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी। फोर्ड ने बताया कि दो दमकल कर्मियों को अस्पताल पहुंचते ही, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। वहीं, एक अन्य को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया था। बाल्टीमोर के मेयर ब्रैंडन स्कॉट ने कहा कि आज, हमने हमारे तीन जांबाजों को खो दिया। बाल्टीमोर उनके प्रति ऋणी है। बाल्टीमोर सन’ की एक खबर के अनुसार, 2015 में इसी स्थान पर आग बुझाते समय तीन दमकल कर्मी घायल हो गए थे।

फुटबॉल टूर्नामेंट में भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौंत    
अखिलेश पांडेय   
याओंदे। कैमरून में अफ्रीका कप ऑफ नेशंस फुटबॉल टूर्नामेंट में स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच जाने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हो गए है। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। यह घटना कैमरून की राजधानी में बने ओलेंबो स्टेडियम में हुई।
24 जनवरी को अंतिम-16 राउंड के मुकाबला कैमरून और कोमोरोस के बीच था। इस मुकाबले को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इसी दौरान एंट्री गेट पर भगदड़ मच गई। कॉन्फेडेरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल ने इस घटना की जांच करने के आदेश दे दिए हैं। ओलेंबे स्टेडियम की कुल क्षमता 60 हजार दर्शकों की है। कोरोना की वजह से सिर्फ 80 प्रतिशत लोगों की एंट्री की इजाजत थी। चश्मदीदों का दावा है कि 50 हजार से ज्यादा लोग मैच देखने के लिए पहुंच गए। इसी दौरान भगदड़ मच गई। ऐसे में कई लोगों ने अपनी जान बचाने के चक्कर में बच्चों को कुचल दिया। 40 घायलों में बच्चे भी शामिल है। दरअसल कैमरून की टीम क्वालिफाई की होड़ में अपने ग्रुप में सबसे निचले पायदान पर है। कोमोरोस पर जीत के साथ कैमरून क्वार्टरफाइनल में पहुंच जाती। 
ऐसे में अपनी टीम की हौसला अफजाई करने के लिए इतनी बड़ी तादाद में लोग मैच देखने के लिए पहुंच गए थे। कैमरून के सेंट्रल रीजन के गवर्नर नसेरी पॉल बिया के मुताबिक हादसे में घायल लोगों की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। कॉन्फेडेरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल ने बयान जारी कर कहा है कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। हम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मामले की जांच कर रहे हैं और घटना कैसे घटी इस पर पूरी जानकारी जुटा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...