शनिवार, 8 जनवरी 2022

2 युवतियों के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया

2 युवतियों के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया

पंकज कपूर       नैनीताल। नैनीताल में अपराधिक मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बता दें हल्द्वानी के एक युवक ने 2 युवतियों के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी निवासी नरेन्द्र बिष्ट नामक युवक ने तल्लीताल निवासी एक सफाई कर्मी के घर में घुसकर उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वहीं युवक ने उसकी 20 वर्ष दूसरी बेटी से भी दुष्कर्म का प्रयास किया।

इस पर परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को दबोचने की कोशिश की, तो युवक ने पुलिस से ही मारपीट और अभद्रता शुरू कर दी। स्थानीय लोगों और परिजनों ने किसी तरह युवक को घर से बाहर निकाला। किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर तल्लीताल के एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि हल्द्वानी निवासी 33 वर्षीय नरेंद्र बिष्ट के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

लूट व मारपीट के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया

दुष्यंत टीकम       बिलासपुर। विवादित बिल्डर लूट और मारपीट के फरार आरोपी राघव सिंह को बिलासपुर पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। बिलासपुर की सरकंडा पुलिस ने राधव सिंह को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उसे सिविल लाइन थाने के सुपुर्द लर दिया गया है। बता दें कि सिंह पर लूट और मारपीट का आरोप था जिसपर सिविल लाइन पुलिस ने उस पर भादवि की धारा 392 के तहत एफ आई आर दर्ज किया था। जिसके बाद सरगर्मी से आरोपी की तलाश की जा रही थी बता दे कि राघव सिंह पर धोखाधड़ी के आरोप भी लग चुके हैं। जिन पर वह न्यायालय से अग्रिम जमानत पर था। 

इससे पहले नगर निगम द्वारा भी आरोपी राघव सिंह के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया गया था। पुलिस की बार बार कोशिशों के बावजूद भी आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने राघव सिंह की जानकारी देने वालों को 5000 इनाम देने की घोषणा की थी। बावजूद इसके लंबे समय तक राघव सिंह फरार रहने में कामयाब हो गया था। लेकिन आज नेहरू चौक से सरकंडा की ओर जाते हुए उसे सरकंडा पुलिस ने पकड़ा जिसके बाद उसे सिविल लाइन थाने लाकर सिविल लाइन थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...