सोमवार, 17 जनवरी 2022

'किस-किस को प्यार करूं' फिल्म से डेब्यू किया: मुंबई

'किस-किस को प्यार करूं' फिल्म से डेब्यू किया: मुंबई     
कविता गर्ग   
मुबंई। बिग बॉस ने एली एवराम को एक पहचान दी। इसके बाद उन्होंने 'किस-किस को प्यार करूं' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म ज्यादा चली नहीं। इसके बाद एली कुछ खास फिल्मों में नजर नहीं आईं। टीवी और बॉलीवुड के अलावा एली तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। एली एवराम ने इंस्टाग्राम पर एक नई पोस्ट अपडेट की है। तस्वीर का ब्रैकग्राउंड देख कर पता चल रहा है कि फोटो उन्होंने किचन में खड़े होकर क्लिक कराई है। किचन में खड़ी एली एवराम हाथ में चाय का कप कपड़े हुए हैं। सर्दी में चाय का कप, तो ठीक है। 
एली का ब्रालेट-जींस पहनना यूजर्स को बिल्कुल रास नहीं आया। ऐसा लग रहा है कि नहाकर वो तुंरत फोटोशूट में बिजी हो गईं। जींस और क्रॉप टॉप के साथ एली ने गले में एक पेंडेट भी डाला है, जो कि बेहद प्यारा लग रहा है। एक्ट्रेस की तस्वीर देख कर सोशल मीडिया यूजर्स से रहा नहीं गया और लोग उन्हें ठंड से बचने की सलाह देने लगे। वैसे अगर ठंड को साइड रख दें, तो एली तस्वीर में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। एली की हर एक अदा में नजाकत और स्वैग झलक रहा है। अगर एली के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्होंने 2013 में रियलिटी शो बिग बॉस से टीवी की दुनिया में कदम रखा था।

रश्म‍िका ने फिल्म 'पुष्पा' को डबल एंटरटेन‍िंग बनाया 
कविता गर्ग     
मुबंई। साउथ मूवी 'पुष्पा' में अल्लू अर्जुन और रश्म‍िका मंदाना ने अपने अभ‍िनय और गानों से फिल्म को डबल एंटरटेन‍िंग बनाया। इस फिल्म में दोनों के अलावा साउथ की सुपरह‍िट एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु के आइटम नंबर 'ओ अंतवा' ने भी रिकॉर्ड बना डाला है। समांथा का सेक्सी अंदाज और उनके डांस मूव्स लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म में बस यही एक गाना था। 
जिसमें समांथा नजर आई थीं। लेक‍िन उनकी फीस पूरी फिल्म की फीस के बराबर है। पोर्टल ने सूत्र के हवाले से बताया कि समांथा यह गाना करने के लिए तैयार नहीं थीं। सूत्र ने कहा 'उन्होंने ओ अंतवा डांस नंबर के लिए बहुत भारी रकम चार्ज किए हैं। वे इसे करना नहीं चाहती थीं। फिर फिल्म के लीड‍िंग एक्टर अल्लू अर्जुन ने पर्सनली उन्हें इस डांस के लिए मनाया। समांथा ने भले ही गाने के लिए इतनी भारी-भरकम कीमत मांगी हो पर उनकी मौजूदगी भी फिल्म के लिए फायदेमंद साब‍ित हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...