बुधवार, 19 जनवरी 2022

'एक विलेन रिटर्न्स' के लिए 21 करोड़ की फीस: जॉन

'एक विलेन रिटर्न्स' के लिए 21 करोड़ की फीस: जॉन     

कविता गर्ग         मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने अपनी आने वाली फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के लिए 21 करोड़ रुपए की फीस ली है। जॉन इन दिनों 'एक विलेन रिटर्न्स' में काम कर रहे हैं। एक विलेन रिटर्न्स वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म एक विलन की सीक्वल है। 'एक विलेन रिटर्न्स' का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे है। फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतरिया मुख्य भूमिका निभाते हुए नज़र आयेंगी। 

जॉन ने आदित्य चोपड़ा की फिल्म पठान के लिए 20 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। बताया जा रहा है कि जॉन ने 'एक विलेन रिटर्न्स' के लिये मेकर्स से 21 करोड़ रुपए फीस के तौर पर चार्ज किए हैं। जॉन ने तीन सालों में अपनी फीस में तिगुनी बढ़ोतरी की है।

रजनीश की भूमिका निभातें नजर आयेगें रवि: भोजपुरी     
कविता गर्ग          मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार रवि किशन फ़िल्म 'सीक्रेट ऑफ लव' में ओशो रजनीश की भूमिका निभातें नजर आयेंगे। निर्देशक रितेश एस कुमार, ओशो रजनीश के जीवन पर फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म में रवि किशन की मुख्य भूमिका है। रितेश एस कुमार ने बताया कि फ़िल्म 'सीक्रेट ऑफ लव' बेहतरीन है। इसमें रवि किशन का अभिनय शानदार है।
रवि किशन को निर्देशित करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।वह एक मझे हुए कलाकार है। जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। वह अब इसके दूसरे पार्ट की तैयारी शुरू कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...