शनिवार, 1 जनवरी 2022

छात्र-छात्राओं द्वारा मनाया नए साल का जश्न

छात्र-छात्राओं द्वारा मनाया नए साल का जश्न
मुन्ना यादव       
कौशाम्बी। चायल तहसील क्षेत्र के बेनीराम कटरा स्थित नेशनल एकेडमी कोचिंग संस्थान में बड़ी ही धूमधाम से नया साल 2022 का जश्न छात्र-छात्राओं द्वारा मनाया गया। नए वर्ष के जश्न में कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने केक काटकर नए वर्ष का स्वागत किया है।
नए वर्ष 2022 के आगमन पर कोचिंग संस्थान के शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं से कहा कि यह नया वर्ष आपके लिए परम वैभवशाली व शांतिकारक सिद्ध हो निःसन्देह ज़िंदगी कभी एक रूप मेँ गतिशील नही रहती, फिर भी उसे पूरे उत्साह के साथ जीने की चाह बनी रहें, यही मेरी कामना है। शिक्षकों ने कहा कि नए वर्ष का स्वागत करें। नए विचार, नए स्वप्नन, नए संकल्पों के साथ सुख-शान्ति एवं समृद्धि नया वर्ष प्रदान करें।
जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुईं बैठक: यूपी 
संतलाल मौर्य          कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी पडरौना विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुईं। जिसमें विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी की आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने कहा कि आगामी 5 जनवरी से 25 जनवरी तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा चार श्रेणियों में विशेष सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसकी तैयारी हेतु 2 और 3 जनवरी को सभी शक्ति केंद्रों की बैठकें कर योजना रचना तैयार कर लें। 

उन्होंने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के अनुसार चार जनवरी से 25 जनवरी तक भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति सम्पर्क अभियान, पिछड़ा वर्ग सम्पर्क अभियान, महिला सम्पर्क अभियान और लाभार्थी सम्पर्क अभियान के द्वारा घर घर जाकर लोगों को भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों से अवगत कराते हुए पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।कहा कि सभी श्रेणियों में विधानसभा स्तर पर 100 कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जाएगी जो 10 टोलियों में बंटकर अलग अलग शक्ति केंद्रों में सम्पर्क करेंगे।

बैठक का संचालन जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने किया। इस अवसर पर धनन्जय तिवारी मण्डल अध्यक्ष महेश रौनियार, राधेश्याम गुप्ता, बिपिन बिहारी मिश्र, हरिओम कुशवाहा, प्रमोद साहा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विकास दीक्षित, नन्द किशोर जायसवाल, विजय कुमार सोनी,धीरज पाठक, छोटू भारती सहित अन्य शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...