गुरुवार, 6 जनवरी 2022

लोनी में अबकी बार भैया बनेंगे जनता के खिवैया

लोनी में अबकी बार भैया बनेंगे जनता के खिवैया
अश्वनी उपाध्याय की विशेष रिपोर्ट                  
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की अधिसूचना जारी होने की औपचारिकता पूरी कर ली गई है। मात्र उदघोषणा होना बाकी है। चुनाव आचार संहिता लागू होते ही राजनीतिक समीकरण की जोड़-तोड़ शुरू हो जाएगी। गाजियाबाद की सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा लोनी की बात करें तो राष्ट्रीय लोक दल एवं समाजवादी पार्टी के गठबंधन समर्थित पूर्व विधायक मदन भैया को प्रत्याशी माना जा रहा है। हालांकि, अभी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। यदि पूर्व विधायक मदन भैया को राष्ट्रीय लोक दल एवं समाजवादी पार्टी से समर्थित उम्मीदवार होने घोषणा की गई है। तो, मान लीजिए, कि घोषणा ही विजय अभिषेक के समान है। 
क्योंकि, जाट, गुज्जर और मुस्लिम मतदाताओं की पहली पसंद मदन भैया है। 
विदित हो, कि मदन भैया पूर्व में खेकड़ा विधानसभा में 4 बार विधायक रह चुके हैं। हिंसा और जातिगत राजनीति से भी उनका कभी कोई संबंध नहीं रहा है। 
इसी कारण भाजपा के वर्तमान विधायक को पुन: भाजपा का टिकट दिया जाएगा। इस पर सयंस बरकरार है। बसपा के द्वारा अभी किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं गई है। खास बात यह है कि वर्तमान चेयरमैन रंजीता धामा विधानसभा चुनाव में टाल ठोक रहीं हैं। वह किसी दल के साथ अथवा निर्दलीय चुनाव लड़ेगी, इस पर भी संयस बरकरार है। बहरहाल, आपको बताते चलें, कि लोनी विधानसभा सीट से भाजपा को पराजय का कषैला स्वाद चखना पड़ेगा। यदि, इस पर विचार किया जाए और जनमानस की भावना को ध्यान में रखा जाए, तो लोनी विधानसभा में आमने-सामने की टक्कर होने की संभावना कमजोर हो गई है। इसी कारण मदन भैया डूबती नाव के खिवैया बन गए है।
गाजियाबाद: संक्रमितों की संख्या-1,180 हुईं
अश्वनी उपाध्याय           
गाज़ियाबाद। जिलें में गुरुवार को 382 नए संक्रमित मिले हैं। इस अवधि में 5 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया और अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या-1,180 हो गई है। यह आकड़े दोपहर 3 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर रात को स्थानीय रिपोर्ट जारी की जाएगी। इस रिपोर्ट के आने के बाद नए और सक्रिय संक्रमितों की संख्या में और वृद्धि संभव है। कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या में गाज़ियाबाद प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। 
पड़ोसी जिला गौतम बुद्ध नगर अभी भी पहले नंबर पर चल रहा है। 24 घंटों की अवधि में यहाँ 600 नए मरीज मिले और 6 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1706 हो गई है। दूसरे नंबर पर गाज़ियाबाद जिला है। जिसके आंकड़े ऊपर दिए जा चुके हैं।

विधायक ने हनुमान वाटिका का शिलान्यास किया
गणेश साहू        कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद भरवारी में चायल विधायक संजय गुप्ता ने हनुमान मंदिर परिसर नया बाजार में हनुमान वाटिका का शिलान्यास किया। भूमि पूजन मंदिर पुजारी सुरेश्वर नाथ शुक्ला व नगर पुरोहित आचार्य सुरेंद्र नाथ शुक्ला द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया। श्री रामलीला कमेटी ने नया बाजार द्वारा संचालित हनुमान मंदिर परिसर में चायल विधायक संजय गुप्ता ने हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान का दर्शन कर व आशीर्वाद लेकर 36 लाख रुपए की लागत से बनने वाले हनुमान वाटिका हाल का शिलान्यास व भूमि पूजन किया।
शिलान्यास एवं भूमि पूजन के अवसर पर मंदिर पुजारी पंडित सुरेश्वर नाथ शुक्ला व नगर पुरोहित आचार्य सुरेंद्र नाथ शुक्ला ने विधि विधान से पूजा अर्चना किया। 
इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार केसरवानी, रमेश अग्रहरि व्यापारी नेता, उमेश कुमार लाला कोषाध्यक्ष, वेद प्रकाश डैनी, गंगा प्रसाद केसरवानी पूर्व चेयरमैन, राजेश अग्रहरि उर्फ मुन्ना सभासद, प्रकाश चंद्र, प्रवेश केसरवानी, डॉक्टर ओम प्रकाश रवि, कमलेश केशरवानी, नरेश केसरवानी लालचंद राही, मनोज वर्मा, चितरंजन केसरवानी, अशोक गुलाटी, राजेश सिंह गौतम वीरेंद्र केसरी शुभम अग्रहरी अशोक केसरवानी वेदांत उपाध्याय प्रमोद तिवारी अजय घनश्याम संतोष, शिवम केसरी, शंकर लाल सुभाष चंद्र गुप्ता अध्यक्ष श्री राम लीला कमेटी पुरानी बाजार भरवारी, मिंटू अमित कुमार जगदीश अतिन बब्बू सहित नगर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...