शनिवार, 15 जनवरी 2022

एक्ट्रेस समांथा ने कुछ वीड‍ियोज शेयर किए: मुंबई

एक्ट्रेस समांथा ने कुछ वीड‍ियोज शेयर किए: मुंबई    
कविता गर्ग           
मुंबई। साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने साल 2022 में अपनी फिटनेस पर पूरा अटेंशन देने की ठान ली है। कुछ दिनों पहले जिम से एक वीड‍ियो शेयर कर उन्होंने फैंस को फिटनेस इंस्पीरेशन दी थी। अब उनका नया वीड‍ियो देख फैंस के पसीने छूट जाएंगे। समांथा ने इंस्टा स्टोरी पर हेवी वेट लिफ्ट‍िंग करते कुछ वीड‍ियोज शेयर किए हैं।
एक्ट्रेस ने 80 किलो का वजन उठाते हुए अपना वीड‍ियो शेयर किया है। 80 किलो, जी हां, 80 किलो।5 किलो आटे की बोरी उठाने में लोगों को आफत आ जाती है, तो 80 किलो तो कहीं गुना भारी वजन है। समांथा ने ये कमाल कर दिखाया। समांथा पूरी ताकत लगाकर वेट उठाती नजर आईं। 80 किलो वेट लिफ्ट‍िंग से पहले उन्होंने 75 और 78 किलो वजन भार उठाया था।
इससे पहले उन्होंने लेवल अप फिटनेस चैलेंज देकर फैंस को फिटनेस के प्रति प्रोत्साह‍ित किया था। उन्होंने लेवल अप फिटनेस चैलेंज करते हुए लिखा था। अपने 2022 की शुरुआत इस लेवल अप चैलेंज से करो और बर्न (कैलरी बर्न) को फील करो। जब मेरे ट्रेनर मुझे चुनौती देते हैं तब। अब मैं आपको चैलेंज करती हूं। चलो करते हैं। समांथा के इस फिटनेस वीड‍ियो को काफी सराहा गया था। यूजर्स ने उन्हें 'मजबूत मह‍िला', 'थलाइवी' जैसे कॉम्प्लीमेंट्स दिए थे। समांथा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को हाल ही में फिल्म पुष्पा में देखा गया था। इसमें समांथा के आइटम नंबर 'ओ एनटावा ने धूम मचा दी थी। उन्होंने शकुंतलम फिल्म की शूट‍िंग पूरी कर ली है और अब अपने बाई-लिंगुअल प्रोजेक्ट की शूट‍िंग शुरू कर दी है। वे ओटीटी पर एक सीरीज में भी वरुण धवन के साथ काम कर रही हैं।

अभिनेत्री लियोन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की
कविता गर्ग           मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन इन दिनों मालदीव में हैं। जहां वो अपने परिवार के साथ वेकेशन मना रही हैं। वहां की खूबसूरत लोकेशन में सनी भी मस्त नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देखने को मिली है। जिसमें उनका बेहद खूबसूरत और आकर्षक अंदाज सामने आया है। स्विमसूट स्टाइल ड्रेस पहनी हुईं सनी यहां अपने बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आ रही हैं। 
बीच के किनारे अपने हुस्न का जलवा बिखेरती हुई सनी ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ऊपर से सूरज मुझे बुला रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...