रविवार, 2 जनवरी 2022

वरिष्ठ जोगी समाज सेवी की अध्यक्षता में सम्मेलन

वरिष्ठ जोगी समाज सेवी की अध्यक्षता में सम्मेलन
भानु प्रताप उपाध्याय           
शामली। उपाध्याय जोगी चेतना मंच का विशाल सम्मेलन चौ. चरण सिंह बारात घर मे वरिष्ठ समाज सेवी सतीश उपाध्याय की अध्यक्षता में हुआ। जिसका संचालन उपाध्याय चेतना मंच प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने किया सामाजिक स्तर पर मुख्य अतिथि अखिल भारत  वर्ष नाथ समाज के राधेश्याम भारद्वाज। जबकि राष्टीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी माननीय अखिलेश यादव के निर्देश पर ओर समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल दास गुज्जर रहे उपाध्याय जोगी समाज ने एक मांग पत्र राजनीति हिस्से दारी व पर्टी में प्रतिनिधित्व की मांग रखी मुख्य अतिथि जगपाल दास ने कहा कि आपकी मांग आपका वकील बनकर दो दिन के अंदर माननीय राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष रखूंगा और मैं विश्वास दिलाता हूँ कि आपके समाज को समाजवादी पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संजय उपाध्याय के हाथ मजबूत करे और 2022 में उपाध्याय जोगी समाज समाजवादी की सरकार बनाये और सरकार बनने पर राष्टीय अध्यक्ष उपाध्याय जोगी समाज को मुख्य धारा से जोड़ेगा और सम्मान जनक पद दिया जाएगा।
अखिल भारतवर्ष नाथ समाज के राष्टीयअध्यक्ष राधेश्याय भारद्वाज जी ने कहा कि सामाजिक संगठन मजबूत करे और राजीनीति क्षेत्र में बढ़चढ़ कर भाग ले  और अपने समाज जे नेता संजय उपाध्याय का साथ दे और उनके हाथों को मजबूत कर, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सतीश उपाध्याय ने कहा कि उपाध्याय जोगी समाज दशकों से भाजपा को वोट करता आया है। लेकिन उत्तर प्रदेश में समाज को कोई सम्मान नही दिया भाजपा ने 6 महीने पहले 25 निगम पिछड़ा वर्ग के चैयरमैन बनाये लेकिन भाजपा ने वह भी सम्मान नही दिया। जिस कारण उपाध्याय समाज भाजपा द्वारा उपेक्षा किये जाने से नाराज है और 2022 के चुनाव में समाज उसी दल को समर्थन करेगा। जो समाज को भागीदारी देगा। कार्यक्रम सयोजक संचय उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया। सोमवार को उपाध्याय सम्मेलन में समाज का फोकस राजनीति पिछड़े पन पर रहा। आज समाज की हजारों की संख्या में पहुचे समाज के लोगों ने अपने नेता के समर्थन का एलान किया और कहा कि हम सभी साथ देंगे। 
सम्मेलन में अतिथि के रूप में पूर्व विधयक राजेश्वर बंसल, पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रसन्न चौधरी, समाज सेवी विजय कौशिक, नाथ समाज के राष्टीय महासचिव अनूप जोगी,प्राण प्रमुख बबलू उपाध्याय, उपाध्याय अध्यक्ष नवीन उपाध्याय एडवोकेट, समाज सेवी लाला सुरजन सिंह सेवा समिति अध्यक्ष बाबूराम उपाध्याय , रामफल उपाध्याय, मुकेश उवाध्यय  जोगी अनेश उपाध्याय, सुनील कुमार एडवोकेट, मास्टर धनप्रकाश उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, विपिन पुण्डीर जोगी, मास्टर मांगेराम उपाध्याय, चंद्रपाल उपाध्याय राजेन्द्र उपाध्याय, महीपाल उपाध्याय, पवन  उपाध्याय, शामली जिलाध्यक्ष जसबीर उपाध्याय, ओम सिंह पटवारी , धर्मपाल भारद्वाज, अमित उपाध्याय, मैनपाल उपाध्याय, सतीश उपाध्याय, डॉक्टर कंवरपाल उपाध्याय, गम्भीर  उवाध्यय, महेश उपाध्याय, गोरधन उपाध्याय, सतबीर  उपाध्याय, सूर्यकांत उपाध्याय योगी राजकुमार उपाध्याय आदि ने विचार व्यक्त किये और एक ज्ञापन पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप के द्वारा माननीय अखिलेश यादव को भी दिया इस दौरान रमेश चंद उपाध्याय, सुंदर उपाध्याय, कृष्ण उपाध्याय  संचय उपाध्याय, अंकित उपाध्याय, रामशरण उपाध्याय मोहन उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, सहेंद्र उपाध्याय, ओम सिंह उपाध्याय, राजेश उपाध्याय विनोद उवाध्यय हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

बसपा की इंटरनेशनल विद्यालय मे हुईं बैठक: यूपी
समीर अहमद        
कौशाम्बी। बहुजन समाज पार्टी की मासिक बैठक रविवार को विछौरा रोड स्थित स्टार वैली इंटरनेशनल विद्यालय में आयोजित हुई। इस दौरान मौजूद पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिला जीत की भूमिका निभाने के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम को पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष गौतम के अलावा मंझनपुर विधानसभा प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया ने सम्बोधित किया स्टार वैली इंटरनेशनल विद्यालय में आयोजित बसपा की मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी की मंझनपुर विधानसभा प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया ने बसपा सुप्रिमो मायावती के उद्देश्यों और पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि पिछले 2012 से बसपा कार्यकर्ता अपने हक और अधिकार के अलावा सरकारी अफसरों से न्याय के लिए भटकता फिर रहा है। 2012 में जब सपा की सरकार बनी तो दलित, पिछडों व अल्पसंख्यकों को सपाईयों ने दूध में माछी निकालकर फेंक दिया। 2017 में जब भाजपा की सरकार बनी तो यह तबका उपेक्षित ही रहा। लेकिन इस बार बसपा के एक-एक कार्यकर्ता को चूक न करते हुए अपने हक, अधिकार और न्याय के लिए जिला जीत की भूमिका निभाना है। वहीं पार्टी जिलाध्यक्ष श्री गौतम ने पार्टी कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरते हुए 2022 का विधानसभा चुनाव फतह हो इसके लिए मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की वर्तमान सरकार के कार्यों से आजिज जनता बसपा के साथ खडी नजर आ रही है। 
उन्होंने मंझनपुर विधान सभा प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया पर बोलते हुए कहा कि बहन मायावती ने नीतू जैसी प्रत्याशी हमे देकर हम सबका का ताकत दो गुना करने का काम किया है। नीतू ने जिस तरह से मंझनपुर विधान सभा के एक-एक गांव में अपने व्यक्तित्व का झंडा गाडा है उससे एक-एक बच्चा डॉ नीतू को जान चुका है। क्षेत्र में की गई प्रत्याशी की मेहनत और उसकी लगन इस बात का गवाह है कि यहां से अच्छे दिग्गज 2022 के विस चुनाव में परास्त होकर अपने घर को लौट जाएंगे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इस बार जिले के बसपाई पूरी तरह से जिलाजीत की भूमिका में रहेंगे। इस मौके पर पार्टी नेता व मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष महताब आलम ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में बंशीलाल चौधरी, मानिक सरोज, सन्याशी जी, एकलाख कुरैशी, शंकर दयाल पांडेय, सुनील पटेल सहित सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। 

गाजियाबाद: 24 घंटे में 88 नए संक्रमितों की पुष्टि
अश्वनी उपाध्याय            गाजियाबाद। 24 घंटों की अवधि में गाज़ियाबाद ने 88 नए कोविड-19 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जिला सर्विलान्स अधिकारी आर के गुप्ता ने बताया कि इस अवधि में 12 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि जनपद में अभी 171 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं जबकि 5 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

उन्होंने बताया कि जनवरी के पहले 2 दिनों में 6,259 व्यक्तियों की जांच की गई। फिलहाल, गाज़ियाबाद जिले में पोजिटिविटी रेट 1.76% है। गाजियाबाद में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। रविवार को 88 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इलाज के बाद 12 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। 2 दिन में 168 मरीज मिल चुके हैं, जबकि इस समय 280 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...