मंगलवार, 11 जनवरी 2022

अभिनेत्री नोरा के फोटोज-वीडियो को ट्रोल किया

अभिनेत्री नोरा के फोटोज-वीडियो को ट्रोल किया          

कविता गर्ग        मुबंई। कोरोना से रिकवर होने के बाद 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही एक बार फिर अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। नोरा को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया। लाइट ब्लू कुर्ते और प्लाजो में नोरा काफी स्टनिंग लुक में नजर आईं। लेकिन ऐसा क्या हो गया कि नोरा के वीडियो और फोटोज देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। आप भी अगर ऐसा सोच रहे हैं तो बता दें कि जब पैपराजी ने नोरा को देखा तो उन्होंने नोरा को अपने कैमरों में कैद करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते नोरा के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छा गए। लेकिन नोरा के वीडियो देखने के बाद लोगों को उनकी एक बात पसंद नहीं आई। 

लेकिन कार से उतरने के बाद वो पब्लिक प्लेस में मास्क उतार देती हैं और फिर मास्क को पहनते हुए भी नहीं दिखाई दीं। नोरा कुछ दिन पहले ही कोरोना से रिकवर हुई हैं। ऐसे में नोरा का मास्क उतारना सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने नोरा की इस हरकत पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- अकल फिर भी नहीं आई कि मास्क लगा ले। फिर पॉजिटिव होना है क्या। अभी भी मास्क नहीं पहना है। बता दें कि नोरा फतेही को दिसबंर में कोरोना हुआ था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस बारे में जानकारी दी थी। हालांकि, अब वो कोरोना से रिकवर कर चुकी हैं और अपने काम पर फोकस कर रही हैं।


एक्ट्रेस जाह्नवी की रिपोर्ट पॉजिटिव, पोस्ट लिखा

कविता गर्ग          मुबंई। कपूर परिवार पर कोरोना का काला साया पड़ता हुआ नजर आ रहा है। अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर और रिया कपूर के बाद उनकी बहन और बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया। अभिनेत्री जानवी कपूर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। उनकी छोटी बहन खुशी कपूर की रिपोर्ट भी 3 जनवरी को पॉजिटिव आई थी। जाह्नवी ने अपनी एक पोस्ट के जरिए अपने और खुशी के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी फैंस संग साझा की है। जाह्नवी- खुशी को हुआ था कोरोना अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके लिखा, मैं और मेरी बहन 3 जनवरी को कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। 

हम बीएमसी के होम आइसोलेशन के पीरियड को पूरा कर चुके हैं और अब हम दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जाह्नवी ने आगे लिखा- शुरू के दो दिन काफी मुश्किल गुजरे और फिर हर दिन बेहतर होता गया। इस वायरस से बचने का सिर्फ एक तरीका मास्क पहनना और वैक्सीन लेना है। सभी लोग अपना ध्यान रखें। एक दिन पहले जाह्नवी कपूर ने मुंह में थर्मामीटर लगाए अपनी नो मेकअप लुक में फोटो शेयर की थी। एक दूसरे फोटो में जाह्नवी अपनी बहन खुशी कपूर के साथ आराम करती हुई नजर आई थी। जाह्नवी की फोटो देखकर ही फैंस समझ गए थे कि उनकी तबीयत खराब है और फैंस कमेंट सेक्शन में जाह्नवी से उनकी सेहत के बारे में पूछ रहे थे। हालांकि, अब जाह्नवी ने खुद ही अपने और खुशी के कोरोना की चपेट में आने की जानकारी दे दी है। राहत की बात यह है कि जाह्नवी और खुशी दोनों ही अब कोरोना से रिकवर कर चुकी हैं।


अभिनेत्री उर्फी ने अतरंगी कपड़ों में फोटोशूट कराया
कविता गर्ग     
मुंबई। आपको बता दें कि इससे पहले भी उर्फी कई बार अनबटन पैंट में एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गई थीं। हालांकि इसके लिए वह ट्रोल भी हुई थीं लेकिन अदाकारा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हाल ही में उर्फी को ब्लैक जालीदार ड्रेस में मुबंई की सड़कों पर स्पॉट किया गया था। उर्फी के हर बार अतरंगी कपड़ो के साथ उनके नए-नए लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 
काम की बात करें तो उर्फी जावेद ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2016 में सोनी टीवी के शो 'बड़े भईया की दुल्हनिया' में अवनी पंत के किरदार से की थी। बाद मे उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया, लेकिन बिग बॅास ओटीटी मे आने के बाद से उर्फी ज्यादा लोकप्रिय हुईं है। यहां आने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। यहां आने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। बिग बॅास की ओटीटी फेम उर्फी जावेद एक बार फिर से अपने अजीबो-गरीब फैशन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। जी हां, हर दिन वो नए-नए स्टाइल कैरी करने वाली इस एक्ट्रेस ने एक बार फिर से अपने पैंट की बटन खोलकर फोटोशूट करवाया है, जिसकी वजह से वह खबरों में छाई हुई हैं। 
अपने नए फोटोशूट को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा है- यहां मेरी एक तस्वीर है, जिसमें मैं बिना किसी कारण के खुशी के साथ नाच रही हूं। फोटो में उर्फी पिंक क्रॉप टॉप और कार्गो पैंट में देखी जा सकती हैं। इस दौरान वह अनबटन पैंट में अपने बॉडी पर बने टैटू को फ्लॉन्ट करते हुए देखी जा सकती हैं। एक फिर से वो अपने अतरंगी फैशन सेंस को कायम रखते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके बवाले मचा दी हैं। यूं तो इंस्टाग्राम पर उर्फी की फोटो पर उनके चाहने वाले, हॉट और फायर इमोजी शेयर कर उनपर खूब बरसा रहे हैं , लेकिन कुछ लोगों ने उनकी फोटो को ना पसंद करते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा-मैम आप ऐसे में पेट्रोल पंप मत जाना, नहीं तो अपकी हॉट से आग लग जाएगी। एक दूसरे ने कॉमेंट कर पूछा है, आप बटन बंद करना भूल गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...