गुरुवार, 6 जनवरी 2022

तमंचे के बल पर नाबालिग लड़की से रेप: कौशांबी

तमंचे के बल पर नाबालिग लड़की से रेप: कौशांबी

श्रीराम मौर्य          कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में तमंचे के बल पर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसा और घात लगाकर बैठ गया। जैसे ही नाबालिग बाथरूम जाने के लिए कमरे से बाहर निकली वैसे ही आरोपी ने उसे धर दबोचा और उसकी कनपटी पर तमंचा सटा कर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान पीड़ित लड़की की चीख सुनकर उसका पिता जाग गए और आरोपी युवक के हाथ में तमंचा देखकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

यह मामला सैनी कोतवाली इलाके का बताया जा रहा है, ग्रामीणों ने आरोपी युवक को घेरकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेते हुए उसके पास से अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पीड़िता के पिता ने नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने प्रकरण में कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि हम रात में बाथरूम करने के लिए उठे और दरवाजा खोला देखा कि एक बाहर एक लड़का बैठा था फिर उसने मेरे सिर पर तमंचा सटा दिया और बोला कि शोर मत मचाना और वो मुझे कमरे के अंदर ले गया। फिर उसने मेरे साथ गलत काम किया। मैं बहुत मना किया पर वो नहीं माना। पापा तुरंत उठे दरवाजा खोला और बाहर जाकर चिल्लाने लगे। इतने में गांव वाले भी आ गए वहां पर बहुत सारे लोगों ने उसे पकड़ लिया। हम थाना आए हैं, हमने थाने में तहरीर दे दी है।
पीड़िता के पिता का कहना है कि उनकी बेटी पर रात तीन बजे एक लड़के ने कट्टा सटा दिया। उसके साथ बलात्कार किया उसके बाद हम पर भी कट्टा तान दिया। लेकिन हम किसी तरह से चुपचाप बाहर निकले और शोर मचा दिया। तभी गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। फिर सबने मिलकर इसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया थाना सैनी क्षेत्र से रेप का मामला सामने आया है। जहां पर एक घर में लड़का पाया गया है जिसके पास तमंचा था।  इस मामले की जांच जा रही है उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि लड़के और लड़की में पहले संबंध थे और परिवार के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया था।

एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

संदीप मिश्र       बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बरेली के दिशा निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी फरीदपुर तथा थाना अध्यक्ष भुता के कुशल नेतृत्व में आज 6 जनवरी 2022 को थाना भुता पुलिस द्वारा थाना भुता पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 417/21 धारा 332 353 323 504 427 आईपीसी में वांछित अभियुक्त धर्मेंद्र पुत्र रोहतास गंगवार निवासी ग्राम खजुरिया श्रीराम थाना भुता जनपद बरेली को ग्राम विलास नगर नहर किनारे के पास से समय 08.45 बजे मय एक अदद नाजायज चाकू के गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मुकदमा 15/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...