शनिवार, 8 जनवरी 2022

चीन: कैफेटेरिया में विस्फोट, 16 लोगों की मौंत

चीन: कैफेटेरिया में विस्फोट, 16 लोगों की मौंत       

सुनील श्रीवास्तव         बीजिंग। दक्षिण पश्चिम चीन में शुक्रवार को एक कार्यालय के कैफेटेरिया में दोपहर के भोजन के समय हुए विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चोंगकिंग शहर के प्रशासन ने एक ऑनलाइन बयान में कहा कि विस्फोट का कारण गैस रिसाव हो सकता है।विस्फोट में कैफेटेरिया ढह गया जिससे पीड़ित अंदर फंस गए। आधिकारिक शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि बचावकर्मियों ने पीड़ितों को तलाशने के लिए रात में मलबे को हटाने का काम किया और आधी रात तक सभी शव बरामद कर लिए गए।

शिन्हुआ के अनुसार, जीवित बचे लोगों में से एक की हालत गंभीर है। वूलोंग डिस्ट्रिक्ट के एक सरकारी कार्यालय में दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर विस्फोट हुआ। यह डिस्ट्रिक्ट चोंगकिंग शहर के केंद्र से लगभग 75 किलोमीटर पश्चिम में है और अपनी सुंदर कार्स्ट रॉक संरचनाओं के लिए जाना जाता है।

विश्व: संक्रमितों की संख्या-30.25 करोड़ के पार 

अखिलेश पांडेय        वाशिंगटन डीसी। दुनिया इस समय कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी की कहीं तीसरी और कहीं चाथी लहर का सामना कर रही है। इसी क्रम में विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़कर 30.25 करोड़ के पार पहुंच गई है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, विश्व में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,25,88,049 हो गई है।

वहीं इस बीमारी से अब तक 54 लाख 78 हजार 731 लोगों की मौत हो चुकी है। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए दुनियाभर में चलाए जा रहे कोविड टीकाकरण के तहत अब तक नौ अरब 37 करोड़ 29 लाख तीन हजार 970 लोगों को टीके दिए जा चुके है। इसी क्रम में कई देशों में तीसरी डोज और बूस्टर डोज भी दी जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने 'बूस्टर' खुराक देने की सिफारिश की

सुनील श्रीवास्तव       सिंगापुर। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने कहा कि अभी यह बताना ”बहुत जल्दबाजी” होगी कि क्या कोविड-19 रोधी टीके की और खुराकों की आवश्यकता पड़ेगी ? उन्होंने शुक्रवार को कहा, ”इस सवाल का जवाब देना अभी बहुत जल्दबाजी होगी। अगर हम इंफ्लुएंजा जैसे स्थानिक रोगों को देखे तो लोग अपनी सुरक्षा के लिए हर साल टीके लगवाते हैं। क्योंकि इंफ्लुएंजा का वायरस उत्परिवर्तित होता रहता है। इसलिए हर साल टीके की एक नयी खुराक की आवश्यकता होती है।

चैनल न्यूज एशिया ने मंत्री के हवाले से कहा, ” क्या हमें भविष्य में कोविड-19 रोधी टीकों की खुराकों की आवश्यकता है तो यह इस पर निर्भर करता है कि तीन खुराकों से मिली सुरक्षा कितनी तेजी से खत्म होती है और क्या वायरस उत्परिवर्तित होता है।” ओंग ने कहा कि इजराइल ही अभी तक ऐसा देश है जहां उन लोगों को चौथी खुराक दी गयी है जिनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है।

देश में फाइजर-बायोएनटेक टीके की चौथी खुराक 60 साल से अधिक आयु के लोगों, स्वास्थ्य कर्मियों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले मरीजों को दी जा रही है। मंत्री ने अपने फेसबुक पोस्ट में कई सवालों का जवाब देते हुए उन लोगों को बूस्टर खुराक देने की सिफारिश की। जो कोविड-19 से उबर चुके हैं। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार दोपहर तक कोविड-19 के 777 नए मामलों की पुष्टि की, जिनमें से 396 मामले विदेश से आए लोगों के हैं। दो मरीजों की मौत होने देश इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 837 हो गयी है। इसके अलावा मंत्रालय ने शुक्रवार को ओमीक्रोन के 535 नए मामलों की भी पुष्टि की।

चीन: चिकित्सा देखभाल केंद्र में आग, 5 की मौंत

अखिलेश पांडेय        बीजिंग। चीन के हुनान प्रांत में शनिवार तड़के एक चिकित्सा देखभाल केंद्र में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। मीडिया विभाग ने बताया कि हेंगयांग के शिगू जिले में यह हादसा हुआ। हादसे के समय केंद्र में 19 लोग थे। 

उन्होंने बताया कि पांच लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और 14 अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

सड़क किनारे 9 शव मिलने पर संदेह जताया

सुनील श्रीवास्तव          मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के खाड़ी तट पर स्थित राज्य वेराक्रूज में सड़क किनारे 9 शव मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य पुलिस के सुरक्षा विभाग ने इन हत्याओं को ‘अपराध से निपटने के लिए किए जा रहे काम के नतीजों की प्रतिक्रिया’ बताया है। वेराक्रूज के गवर्नर कुइत्लाहुएक गार्शिया ने कहा कि शुक्रवार को घटनास्थल पर 9 शव पाए गए और उन्होंने इन हत्याओं में गिरोहों के शामिल होने का संदेह जताया है। गार्शिया ने कहा कि हम आपराधिक गिरोहों के बीच बदले के किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेंगे।’

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में वेराक्रूज प्रशासनों ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोहों के साथ समझौते किए थे लेकिन ये गिरोह ‘थोड़े गुस्से’ में थे कि ऐसे समझौते लागू नहीं किए जाते। स्थानीय मीडिया ने बताया कि घटनास्थल से हाथ से लिखा एक पत्र मिला है। जिसमें प्राधिकारियों को धमकी दी गयी है और इस पर ”चार अक्षरों” में हस्ताक्षर किया गया है। जिसका आम तौर पर मतलब जैलिस्को कार्टल गिरोह से होता है।

'स्वास्थ्य' सेवाओं के लिए कुछ सप्ताह कठिन होंगे

अखिलेश पांडेय         लंदन। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री सैय्यद जावेद ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आगामी कुछ सप्ताह कठिन होंगे। दक्षिण लंदन के एक अस्पताल के दौरा करते हुए जावेद ने कहा कि ये स्वास्थ्य सेवा के लिए ‘चुनौतीपूर्ण समय” है और लोग जो “सबसे अच्छी बात” कर सकते हैं, वह है कि वे कोविड बूस्टर डोज लगवाये।

उन्होंने कहा कि हम अब जानते हैं कि ओमीक्रोन कम गंभीर है और हम निश्चित रूप से जानते हैं कि एक बार जब आप बढ़ जाते हैं, तो अस्पताल में भर्ती होने की आशंका होती है। हमारे नवीनतम विश्लेषण से पता चलता है यह वेरिएंट डेल्टा के मुकाबले 90 प्रतिशत कम घातक है।” शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के एक लाख 78 हजार 250 नये मामले सामने आए। जिसके बाद देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 14,193,228 हो गई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...