शुक्रवार, 14 जनवरी 2022

चंडीगढ़: 4.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज

चंडीगढ़: 4.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज         
अमित शर्मा            चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में शुक्रवार को सर्दी के प्रकोप में वृद्धि हुई। हरियाणा का हिसार कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। जहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के सिरसा में भी सर्द रात रही और यहां का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दिल्ली से सटे गुड़गांव में भी पारा 7.5 डिग्री तक लुढ़क गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11 डिटग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से अधिक है। पंजाब के बठिंडा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और यहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा। राज्य के गुरदासपुर में भी रात सर्द रही और यहां का न्यूनतम तापमान 5.2 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक जालंधर, मोगा और लुधियाना में भी न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.6, 5.9 और 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

एमपी: बैंकों का समय बदलने की मांग, सख्ती बढ़ाईं
मनोज सिंह ठाकुर           
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। राजधानी भोपाल में भी कोरोना ने चिंता बढ़ा दी हैं। एक जनवरी से लेकर अब तक यहां 5 हजार से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए एक तरफ सरकार ने जहां सख्ती की है। वहीं, अब बैंककर्मियों ने भी बैंकों के समय को बदलने की मांग उठाना शुरू कर दी है।
कर्मचारियों ने कहा, कि बैंक सप्ताह में केवल 5 दिन ही खोले जाएं। साथ ही 50% स्टॉफ को बुलाने की मांग उठाई है। जिससे बैंककर्मी कोरोना संक्रमण से बच सकते हैं। कोरोना की पहली और दूसरी वेव के दौरान कई बैंककर्मी संक्रमित हुए थे, प्रदेश में कुछ बैंक तो ऐसे भी थे। जहां सभी कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद बैंकों को बंद करना पड़ा था। वहीं अब थर्ड वेव में कई बैंककर्मी संक्रमित हो रहे हैं। जिसे लेकर अब मांग उठ रही है कि बैंकों का टाइमिंग कम किया जाए, बैंकों में 5 डे वर्किंग और 50% स्टॉफ को ही बुलाया जाए। 
वहीं, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के स्टेट को-ऑर्डिनेटर वीके शर्मा का कहना है कि समय रहते अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो जल्द ही बैंक भी कोरोना का हॉट स्पॉट बन जाएंगे। बैंककर्मियों की मांगे हैं कि कोरोना काल में बैंक सप्ताह में केवल 5 दिन ही खोले जाएं, बैंकों का टाइमिंग सुबह 10 बजे खुले और दोपहर 2 बजे तक ही हो, रोजाना 50 प्रतिशत स्टॉफ को रोटेशन के साथ बुलाया जाए। सभी बैंककर्मियों को जल्द से जल्द बूस्टर डोज लगाया जाए। बैंकों में आने वाले ग्राहकों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाया जाए। जिससे बैंककर्मी के साथ अन्य ग्राहक संक्रमण से बच सकते हैं।

980 मेडिकल अधिकारियों की भर्ती, विज्ञापन जारी
राणा ओबरॉय           चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं व सेवाओं को सुदृढ़, दुरुस्त और लगातार संचालित करने के उद्देश्य से जल्द ही 980 मेडिकल अधिकारियों (हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज ग्रुप-ए) की भर्ती की जाएगी और इस संबंध में एक विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है और पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये गये है। उन्होंने कहा कि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल अधिकारियों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इसके तहत 980 रिक्त पदों के तहत इन मेडिकल अधिकारियों की भर्ती की जाएगी और इन पदों के लिए आवेदन भी आमंत्रित कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन अधिकारियों को राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में नियमित भर्ती के तौर पर रखा जाएगा। 
इसी प्रकार, श्री विज ने बताया कि इन 980 पदों में से 270 पद सामान्य श्रेणी, 472 पद अनुसूचित जाति श्रेणी, 80 पद बीसी-ए श्रेणी, 25 पद बीसी-बी श्रेणी, 133 पद ईडब्ल्यूएस श्रेणी के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आरक्षण का लाभ तथा आवेदन फॉर्म, पात्रता इत्यादि की जानकारी हरियाणा स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक की वेबसाइट  पर जाकर देखी जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...