शनिवार, 15 जनवरी 2022

महिलाओं से छेडछाड़ मामलें में मुकदमा दर्ज किया

महिलाओं से छेडछाड़ मामलें में मुकदमा दर्ज किया     

पंकज कपूर          देहरादून। खुड़बुड़ा मोहल्ले में एक महिला ने बिच्छू नाम के एक ऐसे युवक को पीट-पीट कर उसकी आशिकी का भूत उतार दिया। बिच्छू उससे 10 हजार रूपये लेकर उसके साथ चलने को कह रहा था। गुस्साई महिला ने घर में घुसकर बिच्छू को पहले तो उसके घर से खींच कर बाहर निकाला और फिर जब वह उसके साथ मारपीट करने लगा तो उसे सिर पर वार करके उसके होश ठिकाने लगा दिए। इसके बाद महिला खुड़बुड़ा पुलिस चौकी पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

महिला के अनुसार महिला खुड़बुड़ा मोहल्ले में रहती है। यहां बिच्छू नाम का आदमी महिलाओं से छेडछाड़ करता है। 11 जनवरी को उसने महिला के साथ ही छेड़छाड़ कर दी। उसने महिला से कहा कि 10,000 रु लेले और मेरे सथ चले। इस पर महिला उसके घर में घुसी और उसका कॉलर पकड़ कर उसे घर से बाहर घसीट लाई। महिला का कहना है कि उसके परिवार वाले भी उसके साथ थे। लेकिन जब वह बिच्छू को पीट रही थी तब किसी ने बिच्छू को हाथ भी नहीं लगाया।बाद में बिच्छू के परिवार वाले भी बाहर निकल आए और उसके महिला के साथ बदतमीजी करने लगे। तहरीर के मुताबिक बिच्छू के परिवार की महिलाएं उसे बाल से पकड़ने लगी तब उसने अपने बचाव में बिच्छू के सिर पर वार कर दिया। जिससे बिच्छू को चोटें आई है। महिला ने कल खुड़बुड़ा मोहल्ले में जाकर घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी है।


हत्यारोपी बेटे ने मां को पीट-पीटकर लहूलुहान किया

पंकज कपूर         विकासनगर। राजधानी देहरादून के विकासनगर से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक बेटे ने अपनी सौतेली मां के साथ दुष्कर्म किया उसके बाद हत्यारोपी बेटे ने मां को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। डाकपत्थर पुलिस क्षेत्र में सौतेली मां के साथ दुष्कर्म करने की घटना हुई है। आरोप है कि दुष्कर्म के आरोपी ने पीट-पीटकर सौतेली मां की हत्या भी कर दी। पुलिस का कहना है कि युवक ने अपनी सौतेली मां के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वह मारपीट भी करता रहा। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस को दी तहरीर में बताया गया है कि डाक पत्थर थाना विकासनगर जनपद देहरादून निवासी युवक ने अपनी सौतेली मां के साथ बलात्कार किया। इस दौरान उसने महिला के साथ काफी मारपीट भी की। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार डाक पत्थर इलाके के गांव में कलियुगी बेटे ने अपनी सौतेली मां के साथ 2 दिन पूर्व रेप किया था। उसके बाद उसने अपनी सौतेली मां को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए। बेटे के चंगुल से मां को छुड़ाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...