गुरुवार, 23 दिसंबर 2021

अभिनेत्री लियोन के गाने को मीडिया पर ट्रोल किया

अभिनेत्री लियोन के गाने को मीडिया पर ट्रोल किया
कविता गर्ग        
मुंबई। बॉलीवुड की हॉट ग्लैमरस डीवा सनी लियोन एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उनके गाने को लेकर बवाल मचा है। ट्रोलर्स का आरोप है कि सनी लियोन के नए गाने से हिंदुओं की भावनाओं को ठेस लगी है।
यूट्यूब चैनल 'सारेगामा म्यूजिक' पर 22 दिसंबर को सनी लियोन का एक गाना आया है। इस गाने का नाम 'मधुबन' है। इस गाने के बोल हैं- नाचे, मधुबन में राधिका नाचे। इसे गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है, जिस पर सनी लियोन मदमस्त होकर डांस कर रही हैं।
सनी लियोन के मधुबन गाने को ही सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। नाराज लोगों ने इसे हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए इसे बैन करने की मांग की है। एक ट्रोलर ने लिखा है कि 'राधिका डांसर नहीं भक्त थी और मधुबन एक शांति की जगह है। मधुबन में राधा ऐसे डांस नहीं करती। '
सोशल मीडिया पर लोगों को सनी लियोन के डांस से लेकर इस गाने के लिरिक्स तक पर आपत्ति जताई है। सनी लियोन के गाना रिलीज होने के बाद फैंस से पूछा था कि उन्होंने यह गाना देखा क्या? इसके बाद सनी लियोन को ट्रोलर्स ने अपने निशाने पर ले लिया है।

अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में सुष्मिता: मुंबई
कविता गर्ग        मुंबई। बॉलीवुड ब्यूटी सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सुष्मिता सेन के रिलेशनशिप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चर्चा है कि एक्ट्रेस ने अपने मॉडल बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से ब्रेकअप कर लिया है।
ईटाइम्स को कपल से जुड़े सूत्र ने जानकारी दी है कि सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का ब्रेकअप हो चुका है। दोनों ने सारे रिश्ते खत्म कर लिए हैं। यहां तक बताया गया है कि रोहमन एक्ट्रेस का घर छोड़ चुके हैं। 
रोहमन फिलहाल अपने दोस्त के घर पर रह रहे हैं। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो नहीं मालूम, मगर एक्ट्रेस के फैंस ये न्यूज सुन दुखी जरूर हो गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...