बुधवार, 15 दिसंबर 2021

दूसरे एशेज़ टेस्ट में खेलते नज़र आएंगे डेविड, मैच

दूसरे एशेज़ टेस्ट में खेलते नज़र आएंगे डेविड, मैच
एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर पहले टेस्ट में पसली में लगी चोट के बावजूद गुरुवार से एडिलेड में शुरू हो रहे दूसरे एशेज़ टेस्ट में खेलते नज़र आएंगे। साथ ही इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि इस पिंक बॉल टेस्ट मैच के लिए जाय रिचर्डसन चोटिल जॉश हेज़लवुड की जगह लेंगे।
गाबा टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाज़ी के दौरान बेन स्टोक्स की गेंद वॉर्नर की पसली पर जाकर लगी थी। 
हालांकि, उन्होंने बल्लेबाज़ी जारी रखी, वह दोनों टीमों की दूसरी पारी के दौरान मैदान पर नहीं उतरे। एक्स-रे के बाद पता चला कि उनकी पसली टूटी नहीं है। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने उनकी फ़िटनेस पर भरोसा करते हुए मैच से एक दिन पहले अपनी एकादश में उनका नाम शामिल किया।

सर्दियों में ठंडे पानी में नहाने के फायदे, जानिए

मो. रियाज         आमतौर पर लोग सर्दियों के मौसम में गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। वो मुंह धोने के लिये हो या फिर नहाने के लिये हो। लेकिन विज्ञान का मानना है कि गर्म पानी के बजाय ठंडे पानी से नहाने से ज्यादा फायदा होता है। ठंडे पानी का इस्तेमाल करना शारीरिक और मानसिक दोनों के लिये बहुत फायदेमंद होता है। बीते साल ही जर्मनी की येना यूनिवर्सिटी अपने अध्ययन में इस बात को साबित किया था। इस रिसर्च के अनुसार, ठंडे पानी से चेहरा धोने से सर्दी और जुकाम जैसी समस्याओं से निदान मिलता है।

ठंडे पानी से नहाने पर शरीर में चेतना और स्फूर्ति का अहसास पैदा होता है। इसकी वजह से भी व्यक्ति शारीरिक तौर पर खूब एक्टिव रहता है। ठंडे पानी से नहाने वाले व्यक्ति बहुत कम बीमार पड़ते हैं। उनका इम्युनिटी सिस्टम स्ट्रॉग रहता है। वर्कआउट के बाद ठंडे पानी से नहाने पर फायदा होता है। इससे शरीर की गर्मी और तापमान सामान्य बना रहता है। शरीर की रिकवरी और थकान को दूर करने में ठंडा पानी कारगर रहता है। ठंडा पानी, चोट लगने के इंपल्स के कारण आने वाले संकेतों की गति को धीमी कर सकता है। इसकी वजह से नर्व्स ट्रांसमिट पेन सिग्नल्स को दिमाग तक पहुंचने का वक्त कम हो जाता है। इसकी वजह से लोगों का दर्द के प्रति न​जरिया कम हो जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...